
Deoghar: संथाल परगना प्रमंडल स्तरीय सम्मेलन दुमका में भाग लेने पहुंचे कांग्रेस के झारखंड प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडेय, सह प्रदेश प्रभारी उमंग सिंगार, प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, कृषि मंत्री बादल पत्रलेख सहित अन्य लोगों ने रविवार को बाबा बैद्यनाथ के दरबार में माथा टेका. साथ हीं कामना लिंग माता पार्वती सहित अन्य मंदिरों में पूजा अर्चना कर देश प्रदेश के खुशहाली व समृद्धि की कामना की. बाबा मंदिर में पूजा अर्चना करने के बाद अविनाश पांडेय के साथ सभी कांग्रेस नेता फौजदारी दरबार बाबा बासुकीनाथ की पूजा अर्चना करने पहुंचे. दोनों स्थानों पर तीर्थपुरोहितों ने विधि विधान से मंत्रोच्चार के साथ पूजा संपन्न कराया.

इसे भी पढ़ें: BIG NEWS : BSF जवान ने मेस में चलाई अंधाधुंध गोलियां, खुद को भी मारी गोली, 5 की मौत, जानें वजह
बासुकीनाथ में पूजा अर्चना करने के बाद सभी कांग्रेसी सम्मेलन में भाग लेने दुमका के लिए प्रस्थान कर गए. सम्मेलन में भाग लेने कई विधायक, मंत्री, सांसद, पूर्व सांसद, पूर्व मंत्री, एआईसीसी डेलीगेट, प्रदेश डेलीगेट के साथ वरिष्ठ नेता एवं जिला से प्रखंड स्तर के प्रमुख नेता, पदाधिकारी भाग लेंगें. कार्यक्रम में भाग लेने के लिए आज रात 9 बजे प्रभारी अविनाश पांडेय का देवघर परिसदन पहुंचे थे. जहां रात्रि को विश्राम करने के उपरांत बाबा बैद्यनाथ की पूजा-अर्चना कर दुमका कार्यक्रम के लिए प्रस्थान किया.

मौके पर सीएलपी लीडर सह मंत्री आलमगीर आलम, कांग्रेस जिलाध्यक्ष एककृत बिहार के पूर्व मंत्री केएन झा, एआईसीसी के सदस्य मणिशंकर, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता दिनेशानंद झा, पूर्व जिला अध्यक्ष राजेंद्र दास, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष प्रो उदय प्रकाश, मीडिया प्रभारी दिनेश कुमार मंडल, सेवादल के प्रदेश उपाध्यक्ष अजय कुमार, नगर अध्यक्ष रवि केसरी, रामकृष्ण चौबे, मणिकांत यादव, युवा अध्यक्ष आदित्य सरोलिया, सोशल मीडिया प्रभारी अमित कुमार पांडेय, अनंत मिश्रा, रविन्द्रनाथ मिश्रा, महेशमणि द्वारी, अवधेश प्रजापति आदि मौजूद थे. इसके पूर्व देवघर पहुंचने पर कांग्रेस प्रदेश प्रभारी सहित अन्य अतिथियों का गर्मजोशी स्वागत किया.




