Corona_Updates

#Corona : गिरिडीह में प्रशासनिक अधिकारियों ने स्कूल, शॉपिंग मॉल और दवा दुकानों का किया निरीक्षण

  • दो स्कूलों में निपटाये जा रहे थे कार्य, तो तीन मॉल में बीमारी से बचाव के कोई उपाय नजर नहीं आये

Giridih: राज्य सरकार द्वारा जारी एडवायजरी और प्रशासन के कड़े आदेश के बाद कोरोना वायरस को लेकर शॉपिंग मॉल में किस स्तर की सतर्कता बरती जा रही है, इसे देखने शुक्रवार को खुद कार्यपालक दडांधिकारी धीरेन्द्र कुमार और जिला गोपनीय प्रभारी डा. सुदेश कुमार निकले.

इस दौरान दोनों पदाधिकारियों ने पहले शहर के स्कूलों के साथ शॉपिंग मॉल और स्कूलों का निरीक्षण किया. अधिकांश मॉल में सन्नाटा ही नजर आया, लेकिन छापेमारी के दौरान कुछ निजी स्कूलों में गैर शैक्षणिक कार्य निपटाये जा रहे थे. जिसमें सुभाष पब्लिक स्कूल और बरगंडा स्थित बाल शिक्षा मंदिर स्कूल में स्कूल के प्राचार्य के साथ शिक्षकेतर कर्मियों को गैर शैक्षणिक कार्य करते पाया गया.

इसे भी पढ़ें – #Corona : महगामा विधायक विदेश दौरे से लौटने के बाद पहुंचीं रिम्स, आइसोलेशन वार्ड में लिया गया सैंपल

स्कूलों में चल रहे कार्य को लेकर दोनों पदाधिकारियों ने नाराजगी जाहिर की और स्कूल प्रबंधन को जम कर फटकार लगायी. साथ ही निर्देश दिया कि राज्य सरकार और प्रशासन ने जो निर्देश जारी किया है, उसमें लापरवाही हुई, तो कार्रवाई के लिए तैयार रहें. दोनों स्कूल प्रबंधकों ने तत्काल स्कूल को बंद कर दिया.

इस बीच पदाधिकारी जब पद्म चौक स्थित कोलकाता बाजार पहुंचे, तो कोलकाता बाजार में न ही सैनेटाईजर दिखा, और न ही किसी कर्मी के चेहरे पर मास्क ही नजर आया. निरीक्षण के क्रम में मॉल के कई हिस्सों के साथ वॉशरूम में सफाई नजर नहीं आयी. प्रबंधन द्वारा मॉल संचालन में लापरवाही नजर आने के बाद कार्यपालक दडांधिकारी ने प्रबंधक को फटकार तो लगायी ही, साथ ही गोपनीय प्रभारी को मॉल प्रबंधक को नोटिस देकर कार्रवाई करने का निर्देश दिया. यही स्थिति इसी चौक के एम बाजार मॉल में देखने को मिला. पदाधिकारियों ने मॉल प्रबंधक को सख्त निर्देश दिया कि लापरवाही होने पर मॉल को सीज कर दिया जायेगा.

इसे भी पढ़ें – #Corona को लेकर बड़ी लापरवाहीः धनबाद नगर निगम और वार्ड कार्यालय में जारी है बायोमेट्रिक अटेंडेंस

शहर के मेडिकल और सर्जिकल दुकानों में गिरिडीह औषधि निरीक्षक की टीम ने की छापेमारी

सैनेटाइजर और मास्क की जमाखोरी को देखने के लिए शुक्रवार को गिरिडीह औषधि निरीक्षक अमित कुमार ने टीम के साथ शहर के दर्जन भर मेडिकल और सर्जिकल दुकानों में छापेमारी की. ड्रग निरीक्षक के नेतृत्व में शहर के जिन दुकानों में छापेमारी की गयी, उनमें बक्सीडीह रोड स्थित गणेश सर्जिकल इंपोरियम, मां ट्रेडर्स, सिद्धी विनायक के अलावे कचहरी रोड स्थित कविता मेडिकल, टावर चौक स्थित हिन्दुस्तान मेडिकल, आरबी डिस्ट्रीब्यूटर्स समेत अन्य दुकानें शामिल थीं.

दर्जन भर दुकानों में छापेमारी की गयी. इस दौरान दुकानों के स्टॉक को भी खंगाला गया. स्टॉक खंगालने के क्रम में ही औषधि निरीक्षक ने भी देखा कि दुकानदारों द्वारा स्टॉक का आर्डर देने के साथ लोगों को सुविधा के साथ मास्क और सैनेटाइजर मिल रहा है. लिहाजा,  मास्क और सैनेटाइजर का कालाबाजरी किसी दुकान में देखने को नहीं मिली. कार्रवाई के दौरान पदाधिकारियों को दर्जन भर दुकानों में सैनेटाइजर के 70 से 80 फाईलों के स्टॉक मिले. हालांकि मास्क की कमी नजर आने के बाद औषधि निरीक्षक ने दुकानदारों को हिदायत दी कि जिस प्रकार कोरोना का प्रभाव पड़ रहा है, ऐसी परिस्थिति में हर दुकानदार मास्क का आर्डर देकर मंगाये और लोगों को उपलब्ध कराये.

इसे भी पढ़ें – #Corona : अब नहीं होगी मास्क की किल्लत, आजीविका समूह की महिलाओं ने बनाये सस्ते मास्क

One Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button