
Dilip Kumar
Palamu: कोविड-19 (कोरोना) वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए पलामू जिले में कई स्तरों पर पहल की जा रही है. इसी कड़ी में आजीविका समूह की महिलाओं ने सस्ते मास्क तैयार किये हैं. शुक्रवार से इसकी बिक्री शुरू कर दी गयी है. इससे पलामू में मास्क की कालाबाजारी पर रोक लगेगी.
इसे भी पढ़ें – #Kanikakapoor : बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर कोरोना पॉजिटिव, घर पर दी पार्टी, सांसद दुष्यंत सिंह भी पहुंचे थे
पीएमसीएच परिसर में हो रही मास्क की बिक्री
पलामू मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर से मास्क की बिक्री शुरू की गयी. प्रत्येक मास्क की कीमत 20 रुपये रखी गयी है. तीन से ज्यादा मास्क किसी को देने की अनुमति नहीं है, लेकिन विशेष परिस्थति में पांच मास्क लोग खरीद सकते हैं. बिक्री शुरू करने से पहले सारे तैयार मास्क को गुरुवार की पूरी रात पीएमसीएच में मेडिकल ट्रीटमेंट के लिए रखा गया. मेडिकली प्रूफ होने पर सारे मास्क की बिक्री शुक्रवार पूर्वाह्न से शुरू की गयी.
क्यों बनाये गये मास्क?
कोरोना वायरस के भारत में पहुंच जाने की खबर के बाद अचानक से पलामू जिले में मास्क के साथ-साथ सेनेटाइजर की बिक्री बढ़ गयी. 20-30 रुपये में बिकने वाला मास्क 70 से 100 रुपये में बिकने लगा. हालांकि इसके बाद छापामारी की गयी, लेकिन जिले के उपायुक्त डा. शांतनु कुमार अग्रहरि ने पहल करते हुए झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी के सौजन्य से संचालित चैनपुर आजीविका महिला सिलाई उत्पादक समूह को प्रेरित कर एक हजार मास्क तैयार करने का आग्रह किया. यहां समूह की महिलाएं कपड़े तैयार करती हैं.
किल्लत और मनमाने दाम के कारण तैयार किये गये मास्क: डीपीएम
जेएसएलपीएस के डीपीएम दिव्य दीप सिंह ने बताया कि कोरोना वायरस को देखते हुए मार्केट में मास्क काफी महंगे बिक रहे थे. साथ ही बढ़िया मास्क की किल्लत भी हो गयी थी. लोगों में पैनिक न हो और सस्ते दर पर आसानी से मास्क उपलब्ध हों, इसके लिए एक हजार मास्क तैयार किये गये हैं.
इसे भी पढ़ें- #Coronavirus : राज्यसभा सांसद महेश पोद्दार ने व्यापारियों से की अपील, गरीबों-दैनिक मजदूरों को अनाज दें
सौ महिलाओं ने मिल कर बनाये एक हजार मास्क
मास्क बनाने के लिए एक सौ महिलाओं को लगाया गया. कुछ दिनों की मेहनत के बाद एक हजार मास्क तैयार हुए. सारे तैयार मास्क को पीएमसीएच में गुरुवार की पूरी रात मेडिकल ट्रीटमेंट के लिए रखे गये. शुक्रवार से सुरक्षा मानकों के अनुसार गलब्स पहन कर मास्क की बिक्री की जा रही है. उन्होंने कहा कि इससे जहां लोगों को सस्ते दर पर मास्क मुहैया हो जा रहे हैं, वहीं समूह की महिलाओं को आर्थिक फायदा भी पहुंच रहा है.
मास्क बेचने में ये थे सक्रिय
मास्क बेचने में चैनपुर के बीपीएम सत्यप्रिय तिवारी, सचिन कुमार सिंह, सीसी संगीता कुमारी, समूह की अध्यक्ष विनीता देवी, फरहत परवीण, मनोरमा देवी आदि सक्रिय थे.
इसे भी पढ़ें – #Corona को लेकर बड़ी लापरवाहीः धनबाद नगर निगम और वार्ड कार्यालय में जारी है बायोमेट्रिक अटेंडेंस
BJP विधायक ने Rahul Gandhi को कहा "पप्पू," , विधानसभा में हाथापाई की नौबत || LIVE ||
BJP विधायक ने Rahul Gandhi को कहा "पप्पू," , विधानसभा में हाथापाई की नौबत ||LIVE ||
Posted by News Wing on Friday, March 20, 2020



