JharkhandRanchi

चैंबर भवन में होली मिलन का आयोजन, सांसद आदित्य साहू ने दी शुभकामनाएं

Ranchi : झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स के फिल्म, कला संस्कृति उप समिति की ओर से चैंबर भवन में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया. इस अवसर पर मेरी आवाज मेरी पहचान के कलाकारों की ओर से कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया. कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद आदित्य प्रसाद साहू ने शामिल होकर व्यापारियों को होली की शुभकामनाएं दीं. मौके पर चैंबर के पूर्व अध्यक्ष ओमप्रकाश अग्रवाल, ललित केडिया, मनोज नरेडी ने होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि होली का त्यौहार हमें देश की सभ्यता, संस्कृति और एकता का संदेश देता है. हमें सभी को रंगों की तरह ही आपस में मिलजुल कर रहना चाहिए. चैंबर अध्यक्ष किशोर मंत्री ने होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि रंगों का यह त्यौहार सभी प्रदेशवासियों के लिए ख़ुशी लेकर आये, यह कामना करता हूं. इस दौरान महासचिव परेश गट्टानी, उपाध्यक्ष आदित्य मल्होत्रा, राहुल साबू, सह सचिव शैलेष अग्रवाल, अमित शर्मा, ज्योति कुमारी,  रोहित पोद्दार, साहित्य पवन, नवजोत अलंग, संजय अखौरी, प्रवीण लोहिया समेत अन्य उपस्थित रहे.

इसे भी पढ़ें – गिरिडीह: होली मिलन समारोह में शामिल हुए बाबूलाल, खूब उड़े अबीर-गुलाल

Related Articles

Back to top button