JharkhandRanchi

मेकॉन अब देश में कोयला और खनिज के भंडार की करेगा खोज, केंद्रीय खान मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना

Ranchi: मेकॉन ने एक नयी उपलब्धि हासिल की है. भारत सरकार के इस्पात मंत्रालय के अंतर्गत एक सीपीएमई देश-विदेश में खनन परामर्श में अपनी अग्रणी सेवा जारी रखते हुए, अब खनन अन्वेषण क्षेत्र में प्रवेश कर चुका है. मेकॉन को भारत सरकार के खान मंत्रालय ने “अधिसूचित सरकारी अन्वेषण एजेंसी (Government Exploration Agency) के रूप में सम्मानित किया है. खान और खनिज (विकास और विनियमन) अधिनियम, 1957 की धारा 4(1) के तहत दिनांक 14 मार्च 2024 को राजपत्र अधिसूचना जारी की गयी.

इस उपलब्धि पर खुशी जताते हुए सीजीएम मार्केटिंग संदीप सिन्हा ने बताया कि मेकॉन को “राष्ट्रीय इस्पात नीति के अनुरूप वर्ष 2030 तक भारत के 300 मीट्रिक टन लक्ष्य को प्राप्त करने की दिशा में एक बड़ी उपलब्धि के रूप में 4.08 एमटीपीए कच्चे इस्पात विस्तार के लिए खरीद और अनुबंध इंजीनियरिंग सेवाओं के लिए सेल-आईएसपी से स्वीकृति पत्र प्राप्त हुआ है. इस्को इस्पात संयंत्र आईएसपी स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड का एक एकीकृत इस्पात संयंत्र है. इस्पात उत्पादन के लिए बीएफ-बीओएफ रुट के अंतर्गत इसकी रेटेड क्षमता 2.5 एमटीपीए कच्चे इस्पात की है. आईएमपी ने 4.08 एमटीपीए की क्षमता वृद्धि के माध्यम से बर्नपुर में अपने संयंत्र की क्षमता को 7.1 एमटीपीए कच्चे इस्पात तक विस्तारित करने का प्रस्ताव रखा है. प्रस्तावित विस्तार पश्चिम बंगाल के बर्नपुर में आईएसपी के मौजूदा संयंत्र में होगा. यह परियोजना न केवल बड़े पैमाने पर रोजगार मृजित करेगी बल्कि भारतीय इस्पात उद्योग को आवश्यक समर्थन भी देगी. साथ ही बताया की मेकॉन सेल-आईएसपी के पिछले 2.5 एमटी के विस्तार के लिए इंजीनियरिंग और परियोजना प्रबंधन की परामर्शदाता रह चुकी है.

वहीं मेकॉन के खनन एजीएम डीके खंडेवाल ने जानकारी देते हुए कहा कि पिछले छह दशकों से मेकॉन खनन और खनिज उद्योगों में अयस्क और बॉडी मॉडलिंग, संमाधन संबंधी अनुमान, जमा मूल्यांकन, खान योजना और डिजाइन, मिनरल वेनीफिकेशन, टीएएम एवं एमडीओ चयन में परामर्ती तथा अभियांत्रिकी संबंधी सम्पूर्ण सेवाए प्रदान कर रहा है. यह लाइसेंस मेकॉन को खनन क्षेत्र में अन्वेषण से लेकर मिनरल सत्यापन तक और उससे आगे की सेवाओं की पूरी श्रृंखला प्रदान करने तथा देश में कोयले एवं खनिज भंडार की पहचान और खोज के माध्यम से राष्ट्रीय विकास में योगदान करने में सक्षम बनाता है.

वहीं इस दौरान मेकॉन के जीएम कॉरपोरेट देवाशीष वर्मा, मार्केटिंग सीनियर जीएम पीके दास और खनन एजीएम एके मिश्रा मौजूद थे.

इसे भी पढ़ें – गिरिडीह: होली मिलन समारोह में शामिल हुए बाबूलाल, खूब उड़े अबीर-गुलाल

Related Articles

Back to top button