JamshedpurJharkhand

चोरी के मामले में जमानत पर रिहा हुए आरोपी छिनतई करते चढ़ा पुलिस के हत्थे

Ranchi : चोरी के मामले में जमानत पर रिहा हुए आरोपी को जमशेदपुर की मानगो थाना पुलिस ने छिनतई करते दबोच लिया. गिरफ्तार आरोपियों में ओलीडीह थाना क्षेत्र बिटटु प्रमाणिक और सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के आकाश सामल उर्फ कोचा गोलु उर्फ नेपाली गोलु के नाम शामिल हैं. आरोपियों के पास से पर्स, 200 रुपये, दो जोड़ा आधार कार्ड, दो जोड़ा पैन कार्ड सहित अन्य सामान पुलिस ने बरामद किया है.

पुलिस के अनुसार बीते गुरुवार देर शाम को सूचना मिली कि मानगो चौक के पास दो अपराधियों ने एक बाइक सवार व्यक्ति से छिनतई कर ली है. सूचना पर मानगो चौक पर मौजूद गश्ती टीम छिनतई कर भाग रहे एक अपराधी को पकड़ लिया. वहीं दूसरा भीड़ का फायदा उठा कर भागने में सफल रहा. पकड़े गये व्यक्ति ने अपना अपराध स्वीकार करते हुए अपना नाम बिटटु प्रमाणिक बताया एवं छिनतई का पैसा एवं सामान अपने साथी अपराधी आकाश सामल उर्फ कांचा को देने की बात पुलिस को बतायी. पुलिस ने त्वरित कारवाई करते हुए भागे हुए अपराधी के घर से छीना गया पैसा, आधार कार्ड, पैन कार्ड एवं अन्य सामान बरामद किया. इस संबध में स्वर्णरेखा पैट्रोल पम्प के कर्मी पीडित गौरव लौहार के लिखित आवेदन पर मानगो थाना (कांड सं0-84/24) प्राथमिकी दर्ज की गई. आरोपी बिटटु प्रमाणिक कमलपुर थाना से चोरी के केस में जेल गया था और हाल ही में जेल से छूटकर आया था.

इसे भी पढ़ें – दीपिका पांडेय सिंह का ऑडियो वायरल ! भाजपा ने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी से की Viral Audio की जांच कराने और एक्शन की मांग

Related Articles

Back to top button