ChaibasaJamshedpurJharkhand

Chaibasa : होल्डिंग टैक्स कम करने पर विचार करे सरकार : गीता कोड़ा

Chaibasa  :  सिंहभूम की सांसद सह प्रदेश कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष गीता कोड़ा ने मंगलवार को झारखण्ड राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र लिखकर होल्डिंग टैक्स में बढ़ाए अप्रत्याशित कर वृद्धि को कम करने के लिए पुनर्विचार करने की मांग की है. पत्र में सांसद ने कहा है कि झारखंड सरकार मंत्रिमंडल की बैठक में नगर निकाय क्षेत्र में निवासित लोगों के आवासीय एवं गैर आवासीय संपत्ति कर वृद्धि को लेकर मंत्रीपरिषद की बैठक में स्वीकृति प्रदान की गई है तत्पश्चात सचिव नगर विकास एवं अवश्य विभाग की अधिसूचना के माध्यम से नियम को अधिसूचित किया गया है जिसमें आवासीय एवं गैर आवासीय परिसंपत्ति पर पूर्व में निर्धारित होल्डिंग टैक्स को पचास प्रतिशत से तीन सौ प्रतिशत तक की वृद्धि की गई है जिससे नगरपालिका / नगर निगम क्षेत्र में रह रहे आम से लेकर खास लोगों पर अत्याधिक आर्थिक बोझ बढ़ गया है, जिससे उनकी जीवन यापन तथा व्यवसायिक क्रियाशीलता पर भी बुरा प्रभाव पड़ रहा है.

उन्होंने कहा कि दूसरी बात होल्डिंग टैक्स प्रत्येक पांच वर्ष में दस प्रतिशत से बढ़ाकर पचीस प्रतिशत कर दिया है, यह वृद्धि काफी ज्यादा किया गया है. उपरोक्त वृद्धि के कारण जनता कर्ज एवं महंगाई के बोझ से दबेगी जो झारखण्ड कल्याणकारी राज्य के अवधारण के नियम के विरुद्ध है, इस अप्रत्याशित होल्डिंग टैक्स की वृद्धि पर पुनर्विचार करते हुए शीघ्र कम किया जाए राज के व्यापक जनहित में शीघ्र सरकार द्वारा आवासीय एवं गैर आवासीय परिसंपत्तियों पर अप्रत्याशित होल्डिंग टैक्स के बढ़ोतरी को यथाशीघ्र वापस लिया जाए.

ये भी पढ़ें : Jamshedpur : परसूडीह के अवैध शराब कारोबारी के खिलाफ बस्तीवासियों ने खोला मोर्चा, कहा-कल्लू की कारगुजारियों से त्रस्त हैं लोग

Related Articles

Back to top button