
Deoghar : देवघर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से यात्रियों को लेकर जहाज उड़ान भरने के लिए तैयार है. मंगलवार को कोलकाता से इंडिगो की फ्लाइट का सफल लैंडिंग देवघर एयरपोर्ट पर हुआ. देवघर के शान पायलट गौरव सुशांत इंडिगो की फ्लाइट लेकर नवनिर्मित देवघर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट सुबह 11:15 पहुंचे.
अब महज कुछ ही दिनों में उद्घाटन की अनौपचारिकता पूरी कर देवघर से हवाई सेवा की शुरुआत को हरी दिखा दी जाएगी. फ्लाइट के लैंडिंग के लिए देवघर एयरपोर्ट पर सभी तरह के इंतजाम कर लिए गए थे. ट्रैफिक कंट्रोल उपकरण और रनवे ऐलाईटमेंट की सफलतापूर्वक जांच हो गयी है. अब इसके आगे की प्रक्रिया पूरी की जाएगी. सूत्रों के अनुसार इंडिगो की फ्लाइट देवघर एयरपोर्ट से तीन बार टेक ऑफ और लैडिंग करेगी. इससे विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला के पहले देवघर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से हवाई सेवा शुरू होने की संभावना बढ़ गई है.
माटी के बेटे का पहला यात्री जहाज लेकर आना गौरव की बातः मुनम
देवघर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर इंडिगो कंपनी का पहला यात्री जहाज लेकर पहुंचने वाला पायलट गौरव सुशांत देवघर के कांग्रेस जिला अध्यक्ष मूनम संजय के पुत्र हैं. इस संबंध में पायलट पुत्र के पिता से प्रतिक्रिया ली गयी, तो उन्होंने कहा कि माटी का बेटा का पहला यात्री जहाज लेकर देवघर आना गौरव की बात है.
इसे भी पढ़ें : पलामू: पूर्व स्पीकर नामधारी ने पूछा लालू का कुशलक्षेम, देश की स्थिति पर जतायी चिंता




