
Lohardaga : लोहरदगा में सीआरपीएफ और झारखंड पुलिस को नक्सलियों के खिलाफ बड़ी कामयाबी मिली है. सुरक्षाबलों ने बड़ी मात्रा में असलहे का जखीरा सेरेंगदाग थाना क्षेत्र की के चपाल, जुड़नी और गुनी के जंगल से बरामद किया है. जिसे नक्सलियों ने पुलिस के खिलाफ इस्तेमाल करने के लिए छुपा कर रखा हुआ था.
सीआरपीएफ के अधिकारियों ने बताया कि इसमें दो-दो किलो के छह आईईडी हैं. 421 राउंड गोलियां, दो बंडल तार और एमसील के 40 पैकेट हैं.
इसे भी पढ़ें : देवघर : बाबा नगरी से इंडिगो ने मंगलवार को भरी उड़ान, जल्द होगी हवाई सेवा शुरू




