
Jamtara: अंतरराष्ट्रीय संस्था साइट्सेवर्स, चेतना विकास देवघर, डॉ मदन एवं माधुरी चैरिटेबल ट्रस्ट नयी दिल्ली के संयुक्त तत्वावधान में गुरुवार को जिला संसाधन केंद्र जामताड़ा में विश्व दिव्यांगता दिवस मनाया गया.
इस कार्यक्रम में जिले के सभी प्रखंडों के कुल 15 दृष्टिबाधित दिव्यांग शामिल हुए. कार्यक्रम में 2019 के मैट्रिक पास किये चार दृष्टिबाधित बच्चों को प्रोत्साहन के रूप में बैग उपहार दिया गया. पिछले माह की 25 तारीख को लोकनायक जयप्रकाश नेत्र अस्पताल दुमका में Low vision assessment किये गये छह अल्प दृष्टिबाधित बच्चों को पावर चश्मा एवं चार Daisy player दिये गये.
इस समारोह में डीईओ अभय शंकर, डीएसई बृज मोहन कुमार, एडीपीओ संजय कापरी एवं एपीओ उज्जवल कुमार मिश्रा के हाथों प्रदान किया गया.
कार्यक्रम में चेतना विकास एवं साइटसेवर्स के कार्यकर्ता, डीपीएम बालाराम बेहरा व विद्यालय संसाधन शिक्षक दिनेश हांसदा, राकेश पाल सहित जामताड़ा के रिसोर्स शिक्षक कंचन गोपाल ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभायी.
इसे भी पढ़ें : RMC क्षेत्र के 2,778 वेंडरों को बिना शर्त मिलेगा 10 हजार रुपये का लोन




