JharkhandRanchi

RMC क्षेत्र के 2,778 वेंडरों को बिना शर्त मिलेगा 10 हजार रुपये का लोन

  • हरमू में 5 दिसंबर को लगेगा मेगा लोन मेला, पीएम स्वनिधि के तहत लाभ लेनेवाले 500 लाभुक होंगे शामिल

Ranchi : 5 दिसंबर को रांची में लगनेवाले मेगा लोन मेला को लेकर मेयर आशा लकड़ा ने गुरुवार को निगम कार्यालय में एक बैठक की. बैठक में उन्होंने राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन (NULM) के तहत निगम क्षेत्र में चल रही योजनाओं की समीक्षा की.

मेयर ने कहा कि लॉकडाउन में प्रभावित शहरी गरीबों, फुटपाथ दुकानदारों के लिए हरमू मैदान में लोन मेला का आयोजन किया जायेगा. इसमें निगम क्षेत्र के 2,778 वेंडरों को प्रधानमंत्री स्वनिधि से बिना शर्त के 10 हजार रुपये का लोन दिया जायेगा.

इसे भी पढ़ें : ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ फेम जीशान कादरी पर फिल्म निर्माता ने दर्ज कराया एफआईआर

रैन बसेरों को दुरुस्त करने का निर्देश

इस लोन मेला में करीब 500 लाभुक भाग लेंगे. इस दौरान मेयर ने निगम क्षेत्र में स्थित 13 रैन बसेरों (आश्रयग्रहों) को भी दुरुस्त करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि रैन बसेरों को जल्द से जल्द दुरुस्त करें, ताकि ठंड के इस मौसम में गरीब व असहाय लोगों लाभ दिया जा सके.

आनेवाले दिनों में ठंड का प्रकोप और बढ़ने को है, इसलिए गरीब व असहाय लोगों को ठंड से बचाव के लिए उचित उपाय किये जायें. उन्हें ठंड से बचाव के लिए जल्द से जल्द कंबल उपलब्ध कराने की व्यवस्था की जाये.

समीक्षा बैठक के दौरान मेयर ने विभागीय अधिकारियों से कौशल विकास योजना के तहत चल रहे प्रशिक्षण केंद्रों की वर्तमान स्थिति की जानकारी ली. अधिकारियों ने मेयर को बताया कि लॉकडाउन के कारण सभी प्रशिक्षण केंद्र अभी बंद हैं.

मेयर ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि संबंधित प्रशिक्षण केंद्रों को कैसे शुरू किया जा सकता है, इसकी तैयारी करें. बैठक में उप नगर आयुक्त कुंवर पाहन, NULM के शाखा प्रभारी व सिटी मैनेजर उपस्थित थे.

इसे भी पढ़ें : BJP ने झारखंड सरकार से मांगा केंद्र से भेजे गये पैसे का हिसाब, हेमंत सरकार की एक साल की नाकामियों को करेगी उजागर

Related Articles

Back to top button