GarhwaJharkhand

गढ़वा: आंधी और पानी का असर- शहर में दो दिनों से ब्लैक आउट, पेयजलापूर्ति पर असर-जनजीवन प्रभावित

palamu/Garhwa : मंगलवार की रात आयी आंधी-पानी की मार से अबतक गढ़वा जिला कराह रहा है. गढ़वा में पिछले 48 घंटे ब्लैक आउट की स्थिति बनी हुई है. दो दिनों से पॉवर कट की समस्या होने से जनजीवन पूरी तरह से प्रभावित हुआ है. आंधी से तबाही के मंजर से अभी तक लोग उबर नहीं सके हैं. बिजली की आपूर्ति ठप होने के कारण खासकर शहरी क्षेत्र में पेयजल की गंभीर संकट से लोग जूझ रहे हैं.

इसे भी पढ़ेंः #Palamu: नये मिले पांचो कोरोना मरीज छतीसगढ़ में करते थे मजदूरी, नहीं थे संक्रमण के लक्षण

विदित हो कि मंगलवार की रात 9.30 बजे 60-70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आए तूफान ने 33 हजार केभीए के तार और पोल को ध्वस्त कर दिया था. वहीं 11 हजार केभीए को और अधिक नुकसान पहुंचा था. बुधवार की सुबह से विभाग के एसडीओ रामाशीष प्रजापति की देखरेख में रेहला ग्रिड से गढ़वा के बीच क्षतिग्रस्त 33 हजार लाइन के पोल व तार को युद्धस्तर पर कार्य कर शाम पांच बजे तक गढ़वा सब स्टेशन में बिजली ले आया गया था. उसके बाद 11 हजार केभीए के फॉल्ट को रात 11 बजे तक ठीक कर शहर के कुछ हिस्सों में बिजली की आपूर्ति की गयी. शहर का बड़ा हिस्सा बिजली से वंचित रहा.

गुरुवार को पुनः एसडीओ रामाशीष प्रजापति की अगुवाई में शहर के विभिन्न हिस्सों में फॉल्ट को ठीक करने का काम शुरू किया गया, लेकिन समाचार लिखे जाने तक यह ठीक नहीं हो सका था.

इसे भी पढ़ेंः एमडीएम ऑडिट में गड़बड़ी पर हुई कार्रवाई से शिक्षक नाराज, परियोजना निदेशक को पत्र भेज जतायी आपत्ति

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button