Corona_Updates

#Jharkhand के 5 लाख 85 हजार 338 मजदूरों ने घर वापसी के लिए कराया पंजीयन

  • प्रवासी मजदूरों की सुरक्षित वापसी के लिए केन्द्र व विभिन्न राज्यों से किया जा रहा सामंजस्य स्थापितः हेमंत सोरेन
  • महाराष्ट्र, गुजरात, तमिलनाडु, कर्नाटक और दिल्ली में सबसे अधिक मजदूर

Pravin Kumar

Ranchi : झारखंड सरकार के द्वारा मजदूरों की राज्य वापसी के लिए जारी किये गये पंजीयन प्रपत्र के माध्यम से देश के विभिन्न हिस्सों के 5 लाख 85 हजार 338 मजदूरों ने अपना पंजीकरण कराया है.

घर वापसी के लिए पंजीयन करानेवाले प्रवासी मजदूरों में सबसे अधिक संख्या महाराष्ट्र से है. महाराष्ट्र के 1 लाख 17 हजार 929 मजदूरों ने पंजीयन कराया है. वहीं गुजरात से 82 हजार 413 मजदूरों एवं 71 हजार 833 मजदूरों ने तमिलनाडु से पंजीकरण करा कर घर वापसी की इछा जाहिर की है.

इसे भी पढ़ें – प्रवासी मजदूरों की वापसी के साथ ही बढ़ रही हैं चुनौतियां, सरकार को करने होंगे उपाय

राज्य सरकार के द्वारा शुरू किय गये नियंत्रण कक्ष में अधिकांश पंजीकरण महाराष्ट्र, गुजरात, तमिलनाडु, कर्नाटक और दिल्ली राज्यों से हुआ है. राज्य सरकार के द्वारा प्रवासी मजदूरों की मदद के लिए शुरू किये गये कोविड-19 हेल्पलाइन में 9 लाख 95 हजार 70 लोगों ने राज्य सरकार से मदद की गुहार लगायी है.

झारखंड सरकार ने 2 मई से घर लौटने की इच्छा रखनेवाले प्रवासी मजदूरों को पंजीयण के लिए गूगल लिंक जारी किया था. प्रवासी मजदूरों की सुरक्षित वापसी के लिए झारखंड सरकार के द्वारा केन्द्र एंव विभिन्न राज्य सरकार के साथ सामंजस्य स्थापित किया जा रहा है. इसकी सूचना सीएम हेमंत सोरेन ने ट्वीट कर भी दी है.

इसे भी पढ़ें – वो कौन लोग हैं जो लॉकडाउन की त्रासदी के बीच मर जाने वाले मजदूरों के प्रति समाज में घृणा फैला रहे हैं?

किस राज्य से कितने प्रवासी मजदूरों ने घर वापसी के लिए कराया है पंजीकरण

प्रदेशमजदूरों की संख्या
अंडमान निकोबार343
चंडीगढ़458
दादर और नगर हवेली2415
दमन और दीव18 72
दिल्ली38747
पांडिचेरी714
अरुणाचल प्रदेश193
असम1618
आंध्र प्रदेश20805
उत्तर प्रदेश22170
उत्तराखंड2439
उड़ीसा15657
कर्नाटक47542
केरल11860
गुजरात82413
गोवा5470
छत्तीसगढ़4929
जम्मू कश्मीर1932
तमिलनाडु71833
तेलंगाना36320
त्रिपुरा451
नागालैंड117
पंजाब7459
पश्चिम बंगाल16508
बिहार11213
मणिपुर212
मध्य प्रदेश6973
महाराष्ट्र117929
मिजोरम864
मेघालय235
राजस्थान9751
सिक्किम129
हरियाणा23638
हिमाचल प्रदेश4389
लक्षदीप01
कुल5,85,338

इसे भी पढ़ें – गुड न्यूज : कोरोना को मात देने वाले तीनों मरीजों का फूलों से स्वागत, डीसी ने दिया उपहार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button