
Latehar: कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच इससे मरने वालों की संख्या भी तेजी से बढ़ रही है. वहीं लातेहार में संक्रमण से पहली मौत का मामला सामने आया है.बता दें कि पलामू प्रमंडल के पलामू औऱ गढ़वा जिले में पिछले दिनों 4 मरीजों की मौत हो चुकी है. लातेहार में हुई मौत के साथ ही पिछले 14 दिनों के दौरान 5 लोगों की मौत हो गई है.
इसे भी पढ़ेंःधनबादः कोरोना टेस्ट को लेकर डॉक्टर-पुलिसकर्मियों के बीच हुए विवाद पर दो सब इंस्पेक्टर और एक सिपाही सस्पेंड
सोमवार देर रात हुई मौत
लातेहार जिला मुख्यालय के राजहर स्थित कोविड केयर सेंटर में भर्ती एक कोरोना संक्रमित की सोमवार देर रात मौत हो गई. मौत की सूचना के बाद लोगों में हड़कंप मच गया है. 62 वर्षीय मृतक बरवाडीह के रहने वाले थे. प्रशासन ने मृतक की कोरोना जांच करायी. एंटीजन किट से की गई जांच के बाद मृतक की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई. इसके बाद मृतक के परिवार के सदस्यों की भी कोविड जांच कराई गई. वे भी कोरोना संक्रमित पाए गए.
बरवाडीह के चिकित्सक डॉ. विनोद सुरीन ने कोरोना से पहली मौत की पुष्टि की है. उन्होंने कहा कि बरवाडीह के एक 62 वर्षीय कोरोना संक्रमित की इलाज के दौरान मौत हुई है. उन्होंने कहा कि बरवाडीह के कोरोना संक्रमित एक अगस्त से कोविड केयर सेंटर राजहार में भर्ती था.
कोविड सेंटर में एडमिट होने से पूर्व ही उनकी तबीयत काफी खराब होने के कारण उनका इलाज चल रहा था. जांच करने पर किसी भी तरह की बीमारी नही मिली थी. इनकी मौत कोरोना संक्रमित बीमारी से हुई है.
इसे भी पढ़ेंःअयोध्याः राम मंदिर भूमि पूजन की तैयारी जोरों पर, 175 प्रतिष्ठित अतिथि होंगे शामिल
कब-कब हुई मौत
पलामू प्रमंडल के गढ़वा जिले में गत 20 जुलाई को 58 वर्षीय आंगनबाड़ी सेविका की मौत हो गई. इसके बाद 24 जुलाई को गढ़वा सिंचाई विभाग में कार्यरत कार्यपालक अभियंता के 84 वर्षीय पिता ने दम तोड़ दिया था. अभियंता के पिता बिहार के डेहरी से अपने बेटे के पास आये थे. इसके बाद उनके संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी. गढ़वा सदर अस्पताल के कोविड में उनका इलाज किया गया था. स्थिति बिगड़ने पर परिजन उन्हें बाहर ले जाकर इलाज कराना चाहते थे, लेकिन समय पर एम्बुलेंस नहीं मिल पाया था. इसपर उन्होंने विरोध दर्ज किया था.
वहीं 30 जुलाई को गढ़वा के नगर उंटारी में कार्यरत बैंक ऑफ इंडिया के शाखा प्रबंधक की मौत पलामू के मेदिनीनगर में इलाज के बाद रांची के मेडिका में मौत हो गई थी. इसी तरह 1 अगस्त को नगर उंटारी के 70 वर्षीय रिटायर आयुष चिकित्सक डॉक्टर सचिदानंद वर्मा की मौत हो गई थी. दोपहर में मौत के बाद लगा था कि उनकी मौत हार्ड अटैक से हुई, लेकिन शाम में कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आने पर स्वास्थ्य विभाग ने मौत का कारण कोरोना संक्रमण बताया था.
इसे भी पढ़ेंः3 अगस्त को 602 नये कोरोना पॉजिटिव केस, 3 मौतें, झारखंड में हुए 13484 मामले





Your site is very helpful. Many thanks for sharing!
I always spent my half an hour to read this web site’s articles or reviews daily along with a mug of coffee.
These are actually great ideas in concerning blogging.
These are actually great ideas in concerning blogging.
Like!! Really appreciate you sharing this blog post.Really thank you! Keep writing.