
- डॉ लाल पैथ लैब, एसआरएल लिमिटेड, कोर डायग्नोस्टिक और पैथ काइंड डायग्नोस्टिक प्राइवेट लिमिटेड में होगी जांच
Ranchi: राज्य में अब प्राइवेट पैथ लैब में भी कोरोना की जांच हो सकेगी. इसके लिए अधिकतम 4500 रुपये देने होंगे. इसके लिए राज्य की चार प्राइवेट पैथ लैब को अधिकृत किया गया है. डॉ लाल पैथ लैब, एसआरएल लिमिटेड, कोर डायग्नोस्टिक और पैथ काइंड डायग्नोस्टिक प्राइवेट लिमिटेड में जांच होगी.
इसे भी पढ़ें – #Lockdown3.0 : जानिये किस जोन में क्या रियायतें दी गयी हैं
20 अप्रैल 2020 को एनएचएम ने प्राइवेट पैथ लैब से आवेदन मांगा था. जिसके बाद इनका चयन किया गया. सभी को सैम्पल जांच करने से पहले आइडीएसपी को जानकारी देनी होगी. और रिपोर्ट आने के बाद भी जानकारी आइडीएसपी को देनी होगी. इससे पहले राज्य में चार सरकारी संस्थानों में ही जांच हो रही थी. इनमें रिम्स, एमजीएम, इटकी टीबी सेंटर और पीएमसीएच में जांच की जा रही थी.
इसे भी पढ़ें – #CoronaUpdates: रांची में दो नये कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले, झारखंड में संक्रमितों का आंकड़ा हुआ 113
रिम्स का माइक्रोबायोलॉजी विभाग हो चुका है सील
राज्य के सबसे बड़े अस्पताल रिम्स में जहां सबसे अधिक कोरोना के सैम्पल की जांच होती थी, उसे सील किया जा चुका है. बता दें कि रिम्स के माइक्रोबायोलॉजी विभाग में कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने के बाद सील किया जा चुका है. अब राज्य में सिर्फ 3 कोरोना जांच केंद्र में सैम्पल की जांच की जायेगी. रिम्स का माइक्रोबायोलॉजी सेंटर चार दिनों के लिए सील है.
इसे भी पढ़ें – #Lockdown Breaking : मोदी सरकार ने 17 मई तक बढ़ाया लॉकडाउन, गृह मंत्रालय ने जारी किया आदेश



