Crime News

रांची में हथियार के बल पर महिला को बंधक बना कर लाखों की लूट

Ranchi: रातू थाना क्षेत्र के चटकपुर में गुरुवार को हथियारबंद अपराधियों ने दिनदहाड़े घर में घुस कर हथियार के बल पर महिला को बंधक बना कर करीब 3.50 लाख रुपये नगद और सामान लूट लिये.

बताया जा रहा है कि तीन की संख्या में पहुंचे अपराधी घटना को अंजाम देकर फरार हो गये. घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.

इसे भी पढ़ें – सरकारी दावा झारखंड #ODF: गुमला ने पूरा किया 90% टारगेट लेकिन निर्माण के नाम पर एक करोड़ का घोटाला

महिला को बनाया बंधक

जिस घर में अपराधियों ने घटना का अंजाम दिया वह लकड़ी व्यवसायी राजकिशोर वर्मा का बताया जा रहा है. लूट की घटना को अंजाम देने के बाद अपराधियों ने घर से जाते वक्त महिला को बांध दिया और उसके बाद आराम से फरार हो गये.

इसे भी पढ़ें – विस्थापित ग्रामीण संचालन समिति के नाम पर अशोका, पिपरवार एवं पुरनाडीह कोल परियोजना में टीपीसी वसूल रही लेवी

मामले की छानबीन में जुटी है पुलिस

इस मामले में रातू थाना प्रभारी से बात करने पर उन्हें बताया कि चटकपुर में अपराधियों ने घर में महिला को बंधक बना कर लूट की घटना को अंजाम दिया और फरार हो गये. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है, जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा.

इसे भी पढ़ें – #DoubleEngine सरकार में बेबस छात्र- 6 : सिर्फ विज्ञापन और आवेदन तक ही सिमटी रही 56 सहायक लोक स्वास्थ्य पदाधिकारियों की नियुक्ति

Related Articles

Back to top button