Crime NewsKoderma

कोडरमा: नशे के कारोबार पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ब्राउन शुगर के साथ 4 लोग गिरफ्तार

कोडरमा: कोडरमा पुलिस ने ब्राउन शुगर के साथ चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह को बीती शाम गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि मादक पदार्थों के तस्कर बरही की ओर से तिलैया की ओर आ रहा है। सूचना थी कि तिलैया बाजार में मादक पदार्थ की बिकी करने वाला है। सूचना पर पुलिस अधीक्षक ने अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया। उक्त टीम द्वारा महिन्द्रा शो रूम के पास घेराबंदी कर एक मोटरसाईकिल पर सवार दो व्यक्ति को पकडा गया। जिसकी पहचान नितेश आनंद उर्फ नितु कुमार सिन्हा पिता संतोष कुमार सिन्हा एवं राकेश राज पिता स्व राजकुमार प्रसाद (दोनों गाँधी स्कूल रोड, झुमरीतिलैया) के रूप में हुई।

पकडे गये दोनों व्यक्ति की तलाशी लिये जाने पर नितेश आनंद उर्फ नितु कुमार सिन्हा के पास से सफेद रंग के पारदर्शी प्लास्टिक में रखा ब्राउन शुगर करीब 1.02 ग्राम, मादक पदार्थों की बिकी से प्राप्त 28 हजार 700 रूपया एवं ओप्पो कंपनी का एक मोबाईल बरामद हुआ तथा राकेश राज के पास से एक सैमसंग कम्पनी का एण्ड्रायड मोबाईल, मादक पदार्थों की बिकी प्राप्त 2 हजार 540 रूपया एवं तस्करी में प्रयुक्त मोटर साईकिल बरामद किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों ने पूछताछ के दौरान स्वीकार किया कि वह लंबे समय से ब्राउन शुगर की तस्करी में संलिप्त था तथा इसे आसपास के क्षेत्रों में सप्लाई करता था। वह ब्राउन शुगर बरही से रोहित उर्फ गोलु एवं अमित कुमार सिंह से खरीद कर ऊंचे दामों पर बिक्री करते हैं। रोहित उर्फ गोलु एवं अमित कुमार सिंह देर शाम एक चार पहिया वाहन से काफी मात्रा में ब्राउन शुगर लेकर तिलैया एवं आस पास के क्षेत्रों में बिक्री करने के लिए आने वाला है।

पुलिस टीम द्वारा उसी स्थान पर सर्तकतापूर्वक वाहनों पर नजर रखी जाने लगी कि इसी बीच एक बोलेरो कैम्पर गोल्ड वाहन जेएच02एएस 4431 आयी, जिसके बारे में पकडे गये व्यक्ति नितेश आनंद उर्फ नितु कुमार सिन्हा द्वारा बताया गया कि यही वाहन है जिससे दोनों तस्कर ब्राउन शुगर लेकर बिकी हेतु आ रहा है। तत्पश्चात उक्त वाहन की घेराबंदी कर रोका गया कि उसपर सवार दो व्यक्ति भागने का प्रयास किया, जिसे बलों के सहयोग से पकडा गया। जिसकी पहचान रोहित कुमार उर्फ गोलु उर्फ टाईगर पिता राजकुमार ठठेरा साकिन धोबी टोला बरही एवं अमित कुमार सिंह पिता किशोर सिंह साकिन बरहीडीह हजारीबाग रोड दोनों थाना बरही जिला हजारीबाग के रूप में हुई। पकडे गये दोनों व्यक्ति की बारी बारी से विधिवत रूप से जमा तलाशी लिये जाने पर रोहित कुमार उर्फ गोलु उर्फ टाईगर के पास से सफेद रंग के पारदर्शी प्लास्टिक में रखा ब्राउन शुगर करीब 1.82 ग्राम, मादक पदार्थों की बिकी प्राप्त 27 हजार 920 रूपया, मोबाईल, एक आई फोन, मापतौल हेतु वेट मशीन तथा अमित कुमार सिंह के पास से मादक पदार्थों की बिकी प्राप्त 3 हजार 900 रूपया एवं तस्करी में प्रयुक्त बोलेरो बरामद किया गया।

अभियुक्तों ने पूछताछ के दौरान स्वीकार किया कि वह लंबे समय से ब्राउन शुगर की तस्करी में संलिप्त थे तथा इसे आसपास के क्षेत्रों में सप्लाई करते थे। ये ब्राउन शुगर इचाक के अमित से खरीदते थे एवं बरही के आदि के साथ मिलकर ऊंचे दामों पर बिक्री करते हैं। पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह ने कहा कि मादक पदार्थों के कारोबार में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। छापेमारी में तिलैया थाना प्रभार विनय कुमार, पुअनि विजय गुप्ता, कृष्णकांत यादव और सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।

Related Articles

Back to top button