
Amit Jha
Ranchi. सीजीएसटी रांची ने लगभग 300 करोड रुपए के जीएसटी घोटाले का पर्दाफाश किया है. घोटाले में शामिल 19 फर्मों के खिलाफ सीजीएसटी रांची के प्रधान आयुक्त एसके सिंह के निर्देश पर कार्रवाई शुरू की गई है. इन 19 फर्मों ने फर्जी जीएसटी और इन्वॉयस जारी कर लगभग 26.51 करोड़ रुपए की टैक्स की चोरी की है.
इसे भी पढ़ेंः Tokyo Olympics : कुश्ती में रवि कुमार ने पक्का किया रजत पदक, पुनिया हारे-कांस्य की उम्मीद बरकरार
ऐसे पकड़ा गया फर्जीवाड़ा
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि सीजीएसटी रांची की निवारण शाखा ने गत बुधवार और गुरुवार को कुल 17 फर्मों द्वारा जमा किए गए कागजात और जीएसटी से जुड़े डेटा की गहन जांच के दौरान यह मामला पकड़ा. यह पाया गया कि इन प्रतिष्ठानों ने फर्जी बिल एवं इनवॉइस के आधार पर आईटीसी (Input tax credit) लिया और जीएसटी इनवॉयस जारी कर फर्जी आईटीसी दूसरे प्रतिष्ठानों को ट्रांसफर किया. जांच के दौरान व्यक्ति पता चला कि एक पते पर सात और दूसरे पते पर पांच फर्म रजिस्टर्ड हैं, लेकिन किसी भी फर्म का दिए गए पते पर कोई अस्तित्व नहीं है. ज्यादातर प्रतिष्ठानों का एड्रेस भी फर्जी पाया गया है.
ज्यादातर प्रतिष्ठानों का एड्रेस फर्जी
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि कुल 19 प्रतिष्ठानों के नाम पर 294 करोड़ के फर्जी जीएसटी बिल और इनवॉयस जारी किए गए हैं. फर्जी आईटीसी का फायदा उठाने वाले ज्यादातर प्रतिष्ठानों का एड्रेस भी दूसरे राज्यों का है. यह भी पता लगाया जा रहा है कि इस घोटाले में रांची और झारखंड के कौन लोग संलिप्त हैं. सीजीएसटी ने इसकी सूचना जीएसटी के रीजनल कार्यालयों को भी भेजी है ताकि घोटाले के मास्टरमाइंड और सूत्रधारों तक पहुंचा जा सके.
इसे भी पढ़ेंः झारखंड में सरकार गिराने की साजिश के मामले में गिरफ्तार तीन लोगों की रिमांड के लिए पुलिस ने कोर्ट में दिया आवेदन
एक मोबाइल और ई-मेल आईडी से हुए कई जीएसटी रजिस्ट्रेशन
जांच में इस बात का भी खुलासा हुआ है कि कुछ प्रतिष्ठानों के जीएसटी रजिस्ट्रेशन के लिए एक ही मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी का इस्तेमाल किया गया. सीजीएसटी, रांची ने इन सभी फर्मों के खिलाफ विभागीय नियमों के अनुसार कड़ी कार्रवाई का निर्देश दिया गया है.
इन प्रतिष्ठानों के नाम पर हुआ घोटाला
ताराचंदी इंटरप्राइजेज 68.54 करोड़
टीएनएम इंटरप्राइजेज 58.22 करोड़
सिंघानिया कंस्ट्रक्शन 15.22 करोड़
शिव शक्ति इंटरप्राइजेज 59.23 करोड़
विशाल ट्रेडर्स 3.94 करोड़
प्रीत ट्रेडर्स 4.09 करोड़
धरम इंटरप्राइजेज 3.58 करोड़
राधे ट्रेडर्स 5.27 करोड़
मिश्र ट्रेडर्स 3.64 करोड़
लखवीर सिंह 1.70 करोड़
फिरोज हुसैन 5.26 करोड़
कृष्णा ट्रेडर्स 4.98 करोड़
ओम इंटरप्राइजेज 17.64 करोड़
मां लक्ष्मी इंटरप्राइजेज 10.37 करोड़
गणेश ट्रेडर्स 9.90 करोड़
गणेश ट्रेडर्स 8.53 करोड़
शिवनाथ कुमार 1.77 करोड़
एसडीएम इंटरप्राइजेज 6.25 करोड़
विनायक इंटरप्राइजेज 5.76 करोड़
इसे भी पढ़ेंः एक राज में दो कानून चला रहा नगर निगम, मंत्री पर मेहरबान औऱ जनता के लिए तुगलकी फरमानः संजय सेठ




