Crime NewsNEWSRamgarh

रामगढ़: रेलवे में नौकरी पर आज कुलियों का ट्विटर अभियान, राष्ट्रीय कुली मोर्चा की वर्चुअल बैठक में निर्णय

रामगढ़: कुलियों को रेलवे की स्थाई नौकरी में समायोजित करने, उनके लिए चलाई जा रही शिक्षा, स्वास्थ्य, वर्दी, विश्रामगृह आदि सामाजिक सुरक्षा योजनाओं को लागू करने और कुलियों का काम निजी क्षेत्र को देने पर रोक लगाने की मांगों पर कल 12 बजे से पूरे देश के कुली ट्विटर यानी एक्स पर अभियान चलाएंगे। जिसमें रेल मंत्री भारत सरकार अश्विनी वैष्णव , वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और रेलवे बोर्ड को टैग कर पोस्ट किया जाएगा।

बजट सत्र से पहले सरकार का ध्यान कुलियों की आजीविका और सामाजिक सुरक्षा के सवाल पर आकर्षित करने और बजट में 2008 की तरह कुलियों को रेलवे की नौकरी में समायोजित करने की घोषणा करने के लिए राष्ट्रीय कुली मोर्चा की वर्चुअल बैठक में इस अभियान को चलाने का फैसला लिया है। बैठक में हुए निर्णयों के संबंध में जानकारी देते हुए राष्ट्रीय कुली मोर्चा के कोऑर्डिनेटर राम सुरेश यादव ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर यह जानकारी दी डे

वर्चुयल बैठक में भाग चंदेश्वर मुखिया, बराहुल कुमार यादव , अर्जुन यादव, रीतलाल यादव,अरुण कुमार महतो , मनोज मंडल, प्रकाश कुमार, अनिल मंडल, ओम प्रकाश राम,मोoनवी हुसैन, शेख रहमतुल्ला, अरविन्द कुमार, कन्हैया ग्वाला,राज कुमार,राज कपूर, संजय पासवान, अनिल सावले, मो o अमजद, मूलचंद, जितेन्द्र दांगी,राम जन्म यादव, राम महावार ,राम बाबू बिलाल, चंद्रपाल,आदि।

Related Articles

Back to top button