
Birbhum : बीरभूम जिले के नानूर थाना अंतर्गत थुपसड़ा अंचल के डांगापाड़ा गांव में अवैध बालू खनन और जमीन पर कब्जा करने को लेकर बुधवार देर रात दो गुटों के बीच बमबारी हुई.
इस घटना में तीन महिला समेत चार लोग घायल हुए. उन्हें बोलपुर सियान महकमा अस्पताल में भर्ती किया गया है.
सूचना मिलने के बाद नानुर थाने की पुलिस बड़ी संख्या में मौके पर पहुंची थी, लेकिन पुलिस की मौजूदगी में भी हालात सामान्य नहीं हुए हैं.
गुरुवार सुबह संभावित संघर्ष की आशंका में अतिरिक्त संख्या में पुलिसकर्मियों की तैनाती की गयी. क्षेत्र में पुलिस ने बैरिकेडिंग भी की है.
इसे भी पढ़ें – #RSS का आरोप, दंपती हत्या मामले में सहयोग नहीं कर रही पुलिस,स्वयंसेवकों को टारगेट किया जा रहा है
अक्सर होता है संघर्ष
स्थानीय लोगों ने बताया है कि इस क्षेत्र में स्थानीय तृणमूल नेता जामू शेख और सोनाई खिताबुल गुट के बीच अमूमन जमीन दखल और अवैध बालू खनन को लेकर संघर्ष होता रहता है.
इस बार भी इसी वजह से संघर्ष हुआ है. पुलिस का दावा है कि इन दोनों गुटों के अलावा एक और गुट है जो नया सक्रिय हुआ है.
घटना की जांच की जा रही है. कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है लेकिन अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है.
इसे भी पढ़ें – #TMC रणनीतिकार प्रशांत किशोर की सलाह पर विधानसभा उम्मीदवार तय करेगी



