Main SliderRanchi

#ViralAudio: कृषि मंत्री रणधीर सिंह PCC पथ के लिए मांग रहे कमीशन, कहा- 40 हजार दो और भी टेंडर निकलवा देंगे

Ranchi: एक बार फिर से कृषि मंत्री  विवादों में हैं. इस बार वो फोन पर पीसीसी पथ के लिए कमीशन मांगते हुए वायरल हुए हैं. वो फोन पर किसी पीसीसी पथ के लिए अपने कार्यकर्ताओं को 50 हजार रुपए देने की बात कर रहे हैं.

जिनसे उनकी बात हो रही है, वो मंत्री जी से कमीशन देने में बारगेनिंग कर रहा है. काफी बारगेनिंग के बाद मामला 40 हजार रुपए में तय हुआ. घटना के बाद उनका रिकॉर्डेड ऑडियो वायरल हो गया है.

इसे भी पढ़ेंः#NobelPrizeWinner अभिजीत पर BJP नेता हेगड़े ने की विवादित टिप्पणी, सोशल मीडिया पर लोगों ने लगा दी क्लास

झारखंड के व्हाट्सएप ग्रुप पर लोग मंत्री जी को कमीशन मांगते सुन रहे हैं. इस मामले पर न्यूज विंग ने मंत्री रणधीर सिंह से बात करने की कोशिश की.

लेकिन उनका मोबाइल स्वीच ऑफ था. उनके कुछ सहयोगियों को भी फोन कर मंत्री जी से संपर्क कराने का आग्रह किया गया. लेकिन सभी ने उनसे बात कराने में असमर्थतता जतायी.

सुनिए हू-ब-हू मंत्री जी और ठेकेदार के बीच हुई बातचीत

हेलो, हं कृषि मंत्री जी बात करेंगे. माननीय कृषि मंत्री जी

कृषि मंत्री- हेलो, हं जी, अरे वहां वाला बोले थे पोखरिया वाला पीसीसी में हमरा कार्यकर्ता लोग के लिए व्यवस्था करने बोले थे. जी सर तो वहां के लिए कुछ दिए पैसा क्या.

ठेकेदार- जी सर वहां जमीन के लिए कुछ लगा और मुखिया जी भी बोल रहे हैं, व्यवस्था करने लेकिन कुछ हुआ नहीं है. जमीन के लिए लिया है पेपर. 60 हजार रुपया जमीन वाला लेया है सर.

(सुनिये कृषि मंत्री और ठेकेदार की बातचीत का वायरल ऑडियो)

कृषि मंत्री- जमीन वाला अलग विषय है. लेकिन हमरा कार्याकर्ता लोग के लिए बोले थे. 15 -20 गो कार्यकर्ता था न. तो हम बोले थे 50 हजार रुपया देने के लिए. हम उन लोग को बोले थे काम डिस्टर्ब नहीं करने.

ठेकेदार- जी सर, जैसा होगा आपके आदेश को देखते हुए. उ लोग 25 आदमी है. मुखिया जी आप मत कहिए ठीक है. आप फोन कर दिये आपका आदेश माथे पर है सर. 25 हजार रुपया उसमें कर देंगे सर. बहुत उसमें परेशानी है सर. 25 आदमी है, कैसे मैनेज होगा बताइये. नहीं है 25 आदमी सर. उ लोग 10-12 आदमी है. हम कर देंगे सर उतना लेकिन हमरा भी नजर में रखिए सर. आपके आदेश का पालन करेंगे सर. हम नितेश को रखते हैं.नितेश मेरा भाई है सर. 50 लोग है बताइये कैसे मैनेज हो जायेगा. 40 हजार से नीचे नहीं कर पायेंगे.

इसे भी पढ़ेंः#TTPS नियुक्ति घोटाले के साक्ष्य न्यूज विंग के पास, पूर्व एमडी के खिलाफ जांच समिति ने नहीं सौंपी तय समय पर अपनी रिपोर्ट

कृषि मंत्री- अरे कुछ बिल पड़ा हुआ है हम निकाल रहे हैं. 30 गो बड़ा बड़ा काम निल रहे हैं. 80 लाख, 1 करोड़, 60 लाख, 70 लाख. डीपीआर मेरा बन रहा है. इसी महीना टेंडर के लिए चला जायेगा. उसी में आपको एक दू गो काम एडजस्ट कर देंगे. अच्छा सुनिए न आप जो 40 हजार दिजिएगा वो विष्णु जी के यहां या हमीं को भेजवा दीजिए, बांट देंगे. नहीं तो खा पी जायेगा उ लोग.

ठेकेदार- जी सर आपका आदेश है सर. मेरा बिला दिया हुआ है सर. हप्ता 10 दिन में निकल जायेगा तो हम आपको ले जा कर पहुंचा देंगे सर.

कृषि मंत्री- हं हं हमको मालुम है बिल रूका हुआ है. हम बोल देंगे निकाल देगा बिल. आप बिल पहुंचवा दिजिएगा विष्णुजी के पास.
ठेकेदार- मधुपुर में कन्हु जी का बहुत करीबी आदमी हैं.
कृषि मंत्री- हं हं कन्हु बताता है.

ठेकेदार- आपके आदेश का पालन करेंगे सर.

न्यूज विंग ऑडियो क्लिप की प्रमाणिक की सत्यता नहीं करता है.

इसे भी पढ़ेंःदो साल में न नियुक्ति हुई, न प्रोन्नति नियमावली में संशोधन इसलिए राज्य में हेडमास्टर के 3226 पद में 95% खाली

Related Articles

Back to top button