Uncategorized

रवि केजरीवाल ने कहा मेरी सिर्फ दो कंपनियां, दोनों कोलकाता में, भाजपा के मोमेंटम झारखंड घोटालों को एक-एक कर उजागर करेगी झामुमो

Ranchi : सोमवार को संवाददाता सम्मेलन आयोजित कर झामुमो ने पार्टी के केंद्रीय कोषाध्यक्ष रवि केजरीवाल के खिलाफ चल रहे आरोपों का खंडन किया. संवाददाता सम्मेलन में रवि केजरीवाल ने कहा कि मेरी सिर्फ दो कंपनियां हैं, दोनों कोलकाता में हैं. DESTINATION NIRMAN PVT LTD और GAYATRI COMMOTRADE PRIVATE LIMITED. कहा इसके अलावा मेरी कोई कंपनी नहीं है. साथ ही कहा कि झामुमो भाजपा जैसी राष्ट्रीय पार्टी के ओछी और निच्च स्तर की राजनीति को बढ़ावा नहीं देना चाहती. अब पार्टी रघुवर सरकार के मोमेंटम झारखंड में हुए घोटलों को एक-एक कर हर दिन उजागर करेगी.

इसे भी पढ़ें – शिकायतकर्ता से बिना बात किये ही मुख्यमंत्री जनसंवाद में बंद कर दी गयी शिकायत, अधिकारी ने कहा शिकायतकर्ता की सहमति से बंद की गयी शिकायत

रघुवर दास, महेश पोद्दार और लक्ष्मण गिलुवा के संबंध क्या हैः रवि केजरीवाल

रवि केजरीवाल ने संवाददाता सम्मेलन के दौरान कहा कि जो मेरे और पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष पर संबंधों पर सवाल पूछ रहे हैं. वे पहले ये पता करें कि पीयूष गोयल और अमित शाह के बीच क्या संबंध हैं. उन्हें ये भी पता करना चाहिए की महेश पोद्दार , लक्ष्मण गिलुवा और रघुवर दास के बीच क्या संबंध हैं जवाब खुद मिल जाएगा.

इसे भी पढ़ें – सरकार को लेकर विधायक शिव शंकर उरांव ने मीडिया में चल रही खबरों पर उठाया सवाल

भाजपा राजनीतिक विरोधियों को सीबीआई इंकमटैक्स और ईडी का भय दिखाती है

भाजपा राजनीतिक विरोधियों को सीबीआई इंकमटैक्स और ईडी का भय दिखाती है. ऐसा लगता है कि ये सरकारी संस्थाएं भाजपा के ही अंग हैं. इनके कहने पर ही अपना काम करती है. भाजपा ने सभी सरकारी और संवैधानिक संस्थाओं का राजनीतिकरण कर दिया है. भाजपा राजनीतिक लड़ाई में झामुमो से हार गया है. पूरे राज्य में भाजपा और सरकार के खिलाफ आक्रोश है. झामुमो के स्थापना दिवस में जुटी भीड़ को देख भाजपा घबरा गयी है, इसलिए अनाप-सनाप बयानबाजी कर रही है.

इसे भी पढ़ें – रघुवर दास बचा रहे हैं हेमंत सोरेन को, सारे सबूत देने के बाद भी तीन साल से धूल फांक रही है सीएमओ में फाइल

सिर्फ रांची में 32 करोड़ उगाही का भाजपा का है लक्ष्य

झामुमो ने कहा कि भाजपा हर जिले में जमीन खरीद रही है और पार्टी के लिए भवन निर्माण कर रही है. सिर्फ रांची में ही 32 करोड़ रुपये उगाही के आदेश जारी किये गये हैं. भाजपा पैसा कहां से ला रही है, उसे भी झारखंड की जनता को बताना चाहिए.

न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.

2 Comments

  1. 402592 247832In case you are interested in imagine a alter in distinct llife, starting up generally the Los angeles Surgical procedures fat reduction method is a large movement to be able to accomplishing which usually notion. lose belly fat 890103

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button