
NewsWing Desk: भारतीय मूल के अभिजीत बनर्जी को इकोनॉमिक्स के लिए नोबेल प्राइज से नवाजा गया है. अभिजीत बनर्जी की उपलब्धि पर हर कोई उन्हें बधाई दे रहा है.
लेकिन बीजेपी के पूर्व सांसद अनंत हेगड़े ने बधाई की जगह कुछ ऐसा ट्विट किया कि सोशल मीडिया पर यूजर्स ने उनकी ही क्लास लगा डाली.
इसे भी पढ़ेंः#MaharashtraElection: उद्धव ठाकरे की रैली के लिए तोड़ी गई स्कूल की दीवार, एग्जाम की तारीख भी टली
पूर्व केंद्रीय मंत्री अनंत हेगड़े ने ट्विटर पर अभिजीत बनर्जी की NYAY स्कीम का मज़ाक उड़ाया, जिसका आइडिया उन्होंने लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी को दिया था.
साथ ही कहा कि ऐसे व्यक्ति को नोबेल पुरस्कार मिला है, जिन्होंने महंगाई बढ़ाने और कर की दरों में इजाफा करने की सिफारिश की थी.
Yes, the man who recommended #inflation & #tax rates to be raised for our country via #Pappu, has been recognized and awarded #NobelPrize2019.
Pappu can really feel proud of his #NYAY proponent while the poor nation missed out the benefits!!!!!!!!!!
— Anantkumar Hegde (@AnantkumarH) October 14, 2019
लेकिन अनंत हेगड़े की टिप्पणी लोगों को नहीं भाई और लोगों ने ट्विटर पर उन्हें खूब खरी-खोटी सुनाई.
क्या कहा बीजेपी नेता हेगड़े ने
अनंत हेगड़े ने ट्वीट किया, “हां, वह आदमी जिसने महंगाई बढ़ाने और पप्पू के माध्यम से कर की दरों में इजाफा करने की सिफारिश की थी, उसे 2019 के लिए नोबेल पुरस्कार के लिए चयन किया गया है.उन्होंने राहुल गांधी को भी निशाने पर लिया जिन्होंने लोकसभा चुनाव से पहले अर्थशास्त्रियों को साथ में लिया. अभिजीत उस टीम के हिस्सा थे, जिसने कांग्रेस की NYAY को बनाया था”
ट्विटर पर ट्रोल हुए हेगड़े
अभिजीत बनर्जी पर हेगड़े की टिप्पणी लोगों को रास नहीं आयी.

कुछ लोगों ने ट्वीट में लिखा कि तुच्छ आदमी की तुच्छ सोच साफ नज़र आ रही है.

जबकि कुछ लोगों ने रविशंकर के बयान को साथ में लेते हुए तंज कसते हुए लिखा कि प्लीज़, आप कुछ बॉलीवुड की फिल्में देखें और भारत की अर्थव्यवस्था को मजबूत करें.

कुछ यूजर्स ने कहा कि भारत को अपना नोबेल पुरस्कार बनाना चाहिए, जिसे रविशंकर प्रसाद-पीयूष गोयल जैसे नेताओं को देना चाहिए.
गौरतलब है कि नोबेल प्राइज विनर अभिजीत बनर्जी JNU से पढ़े हैं. और उन्होनें भारत में गरीबी हटाने के लिए काम किया. साथ ही लोकसभा चुनाव 2019 में कांग्रेस को NYAY स्कीम का आइडिया दिया था.
तेज हुई राजनीतिक बयानबाजी
उल्लेखनीय है कि अभिजीत बनर्जी को नोबेल प्राइज मिलने के ऐलान के साथ ही भारत में राजनीतिक बयानबाजी भी तेज हो गयी है. कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अभिजीत बनर्जी को जहां सैद्धांतिक न्याय में मदद करने वाला अर्थशास्त्री बताते हुए बधाई दी.
वहीं बीजेपी के एक सांसद के अनुसार, अर्थशास्त्र के लिए नोबेल प्राइज दिया ही नहीं जाता है.
बीजेपी यूवा मार्चा के तमिलनाडु इकाई के उपाध्यक्ष एसजी सूर्या ने ट्वीट किया, “अर्थशास्त्र कैटेगरी में नोबेल पुरस्कार नहीं है. अभिजीत बनर्जी को जो मिला है वह अर्थशास्त्र विज्ञान के लिए अल्फ्रेड नोबेल की याद में दिया जाने वाला पुरस्कार है, इसके लिए उन्हें बधाई दीजिए.”
अपने ट्वीट के साथ नोबेल पुरस्कार की ऑफिशियल वेबसाइट का एक स्क्रीनशॉट भी शेयर किया. जिसके मुताबिक अर्थशास्त्र विज्ञान के लिए दिया जाने वाला पुरस्कार नोबेल पुरस्कार नहीं है. बल्कि स्वेरिजेस रिक्सबैंक (स्वीडन की सेंट्रल बैंक) द्वारा 1968 में इसकी शुरुआत की गई थी.
इसे भी पढ़ेंःलेवी के लिए #TPC और #JPC के बीच हो सकता टकराव, कोल परियोजना में नहीं थम रहा उग्रवादियों का उत्पात




