
Lohardaga: सेन्हा थाना अंतर्गत बरही गांव में एक कुएं से वीणा देवी नाम की महिला का शव बरामद हुआ है. महिला के परिजनों ने उसके कथित प्रेमी पर हत्या का आरोप लगाया है.
वहीं घटना के बाद से महिला का प्रेमी फरार है. घटना की जानकारी मिलते पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कुएं से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. फिलहाल मामले पुलिस मामले की जांच में जुटी है.
इसे भी पढ़ें- #NobelPrizeWinner अभिजीत पर BJP नेता हेगड़े ने की विवादित टिप्पणी, सोशल मीडिया पर लोगों ने लगा दी क्लास
रविवार के शाम से लापता थी महिला
जानकारी के अनुसार रविवार शाम से महिला वीणा देवी अपने घर से लापता थी. जिसके बाद उसके परिजनों और बेटों ने उसकी काफी खोजबीन की. खोजबीन के क्रम में मृतका की चूड़ी गांव के खेत में मिली. जिसके बाद परिजनों ने सेन्हा थाना में महिला के लापता होने की सूचना दी.
पुलिस खोज में ही जुटी थी कि इसी बीच मंगलवार की सुबह ग्रामीणों ने कुएं में शव तैरते देखा. उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी. मामले की जानकारी पर पुलिस घटनास्पुथल पर पहुंची और ग्रामीणों की सहायता से शव को कुएं से बाहर निकाला.
शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है. फिलहा पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है. शुरुआती जांच में हत्या की बात सामने आ रही है. हालांकि पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के पीछे की वजह पता चल पाएगी.
इसे भी पढ़ें- #MaharashtraElection: उद्धव ठाकरे की रैली के लिए तोड़ी गई स्कूल की दीवार, एग्जाम की तारीख भी टली
कथित तौर पर पिछले पांच सालों से महिला का चल रहा था प्रेम प्रसंग
जानकारी के अनुसार महिला के पति की मौत के बाद वीणा देवी का कथित तौर पर गांव के ही संजय महतो के साथ पिछले पांच सालों से प्रेम प्रसंग चल रहा था. इस बात को लेकर गांव के लोग और परिजन विरोध भी किया करते थे. इसे लेकर गांव में दो बार बैठक भी हुई थी. गांव में हुई बैठक में दोनों को कड़ी चेतावनी दी गयी थी.




