
Jamshedpur : केंद्रीय भारी उद्योग मंत्री डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय गुरुवार को लौहनगरी जमशेदपुर के दौरे पर आयेंगे. उनके आगमन को लेकर भाजपा महानगर ने तैयारियां शुरू कर दी हैं. मंत्री के लौहनगरी आगमन की जानकारी भाजपा प्रदेश मंत्री सह जिले के प्रभारी सुबोध सिंह गुड्डू ने मंगलवार को साकची में जिला पदाधिकारियों की बैठक में दी. इस अवसर पर उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्री जमशेदपुर में प्रबुद्धजनों के साथ सीधा संवाद करेंगे. वे बिष्टुपुर स्थित श्रीकृष्ण सिन्हा संस्थान सभागार में वोकल फॉर लोकल के जरिये स्वदेशी उत्पाद को बढ़ावा देने के लिए शहर के उद्यमियों के साथ बैठक करेंगे. उसके बाद जिला पदाधिकारी एवं पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ सांगठनिक बैठक में भाग लेंगे. बैठक के दौरान पार्टी प्रदेश मंत्री ने सेवा-समर्पण अभियान के तहत चलाये जा रहे कार्यक्रम की कार्यकर्ताओं से रिपोर्ट ली. उन्होंने बीस दिवसीय अभियान के तहत आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा कर कई सुझाव दिए. बैठक में जिला अध्यक्ष गुंजन यादव, उपाध्यक्ष प्रदीप महतो, संजीव सिन्हा, सुधांशु ओझा, बबुआ सिंह, जिला महामंत्री राकेश सिंह, मंत्री मंजीत सिंह, पप्पू सिंह आदि उपस्थित थे.
इसे भी पढ़ें – लापरवाही पड़ सकती है भारी- जमशेदपुर में कोरोना से एक की मौत, शहरी इलाके से 4 नये मरीज मिले




