Fashion/Film/T.VRanchi

केक काटकर लता का मनाया जन्मदिन

Ranchi: तरन्नुम संगीत संस्थान में आज सुर साम्राग्यी लता मंगेशकर का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया. इस अवसर पर संस्थान की निदेशक मृणालिनी अखौरी के साथ छात्र छात्राओं ने केक काटा और सरस्वती स्वरूपा लता मंगेशकर जी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी और सभी ने लता के गीत गाकर उन्हें अपना प्यार जताया.

इस अवसर पर मृणालिनी अखौरी ने लता को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी और उनकी लम्बी उम्र की कामना की, और सभी को उनके मार्ग पर चलने और उनसे प्रेरणा लेने की सीख दी. इस अवसर पर शीतल, संजय, शिवानी, अंकुर, सुषमा, सुमीत, राजेश, निलम, अक्षय, बसंत ,मोनिका, निरंजन ,यमन आदि उपस्थित रहे.

इसे भी पढ़ें – साकची बाजार में तीन दिनों से लावारिस हालत में खड़ी बाइक जब्त, पुलिस जांच में जुटी 

Related Articles

Back to top button