
Jamshedpur : जमशेदपुर में डाक विभाग का गड़बड़झाला सामने आया है. जहां दिल्ली से चला कूरियर का सामान जमशेदपुर आते- आते गायब हो गया. मामला मानगो पोस्ट ऑफिस का है. जहां दिल्ली से चंदन कुमार नामक व्यक्ति ने मानगो के गंगा सिंह को 5.30 केजी का कूरियर भेजा था, जिसमें ब्रांडेड कपड़े थे. जमशेदपुर पहुंचते ही कूरियर का वजन 1.50 केजी हो गया और उसमें से ब्रांडेड कपड़े गायब हो गए.
इसको लेकर शुक्रवार को पीड़ित द्वारा मानगो पोस्ट ऑफिस में जमकर बवाल काटा. वहीं भाजपा नेता विकास सिंह ने पोस्टल कर्मियों को साजिश के तहत भारत सरकार की छवि खराब करने का आरोप लगाते हुए इसकी शिकायत भारत सरकार के मंत्री अनुराग ठाकुर से करने की बात कही. फिलहाल पीड़ित पक्ष द्वारा मानगो थाने में पोस्टमास्टर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराया गया है, जिसकी जांच शुरू कर दी गई है.
ये भी पढ़ें- फर्जी नियुक्ति प्रमाणपत्र लेकर पुलिस ट्रेनिंग अकादमी में प्रशिक्षण लेने पहुंची महिला गिरफ्तार




