
Mumbai: एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता के आरोपों और इस पर बढ़ते कानूनी कार्रवाई के बीच सोमवार को नाना पाटेकर ने अपनी चुप्पी तोड़ी. अपने घर पर ही मीडिया से बात करते हुए उन्होंने बस इतना ही कहा कि, “जो दस साल पहले सच था, वो आज भी है.” थैक्यू वेरी मच. अभिनेता नाना पाटेकर ने साफ किया कि उनके वकील ने इस बारे में कुछ भी बोलने से मीडिया में मना किया है.
इसे भी पढ़ेंः8 अरब की वन भूमि निजी और सार्वजनिक कंपनियों के हवाले, फिर भी प्रोजेक्ट पूरे नहीं
क्या है मामला
तनुश्री दत्ता ने बॉलीवुड में अपनी एक्टिंग का लोहा मनवा चुके नाना पाटेकर पर छेड़खानी का आरोप लगाया है. अपने इंटरव्यू में तनुश्री ने कहा कि 2008 में हॉर्न ओके प्लीज फिल्म की शूटिंग के दौरान जो भी हुआ, उसके बाद मैंने फिल्मों से तौबा कर लिया. अभिनेत्री ने नाना पाटेकर पर Horn Ok Pleassss के एक गाने की शूटिंग के दौरान उन्हें गलत ढंग से छूने का आरोप लगाया है. तनुश्री के मुताबिक नाना पाटेकर उन्हें जबरदस्ती डांस स्टेप सिखाने की कोशिश की. जबकि वो गाने का हिस्सा भी नहीं थी. तनुश्री का आरोप है कि जब उसने मना किया तब नाना ने सेट पर गुंडे बुला दिए.




