Crime NewsSahibganj

साहेबगंज जिरवाबाड़ी थाना क्षेत्र में झाड़ी में मिला अज्ञात वृद्ध का शव,  ग्रामीणों में सनसनी

Sahebganj : साहेबगंज जिरवाबाड़ी थाना क्षेत्र के भुजवर टोला अंजुमन नगर के मस्जिद के पीछे झाड़ी में करीब साठ वर्षीय वृद्ध के शव मिलने से आसपास के लोगों में सनसनी मच गई.

लोग इस बात को लेकर सशंकित दिखे कि आखिर इस आबादी वाले इलाके में एक अज्ञात व्यक्ति का शव कैसे आया? इधर ग्रामीणों ने शव को देखते ही इसकी सूचना जिरवाबाडी ओपी पुलिस को सूचना दी. सूचना मिलते ही मौके पर जिरवाबाडी थाना प्रभारी सुनील कुमार पहुंचे और शव को अपने कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. वहीं शव की पहचान नहीं हो पाई.

वहीं जिरवाबाडी ओपी प्रभारी सुनील कुमार ने बताया कि अंजुमन नगर मस्जिद के पीछे तकरीबन साठ वर्षीय वृद्ध व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है. शव के किसी भी हिस्से में चोट के निशान नहीं पाए गए हैं. शव की पहचान भी नहीं हो पाई है. शिनाख्त की कोशिश की जा रही है पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है.

इसे भी पढ़ें :फर्जी नियुक्ति प्रमाणपत्र लेकर पुलिस ट्रेनिंग अकादमी में प्रशिक्षण लेने पहुंची महिला गिरफ्तार

 

Related Articles

Back to top button