Corona_UpdatesJharkhandRanchi

खेलगांव के टाना भगत स्टेडियम में बनाये गये क्वारंटाइन सेंटर में सुविधाओं का लिया जायजा उपायुक्त ने

Ranchi : उपायुक्त छवि रंजन ने शुक्रवार को प्रवासी मजदूरों के लिए खेलगांव स्थित टाना भगत स्टेडियम में बनाये गये क्वारंटाइन सेंटर का निरीक्षण किया.

उपायुक्त छवि रंजन द्वारा क्वारंटाइन सेंटर में बेड के रख-रखाव, साफ-सफाई सहित मूलभूत सुविधाओं की जांच की गयी. साथ ही क्वारंटाइन सेंटर में प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों से उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिये.

उपायुक्त ने क्वारंटाइन सेंटर में उपलब्ध संसाधनों के अलावा प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों एवं कर्मियों के रोस्टर ड्यूटी के संबंध में भी जानकारी ली.

उपायुक्त छवि रंजन ने क्वारंटाइन सेंटर में स्वास्थ्य सुविधा के साथ भोजन, जलपान, पेयजल एवं बिजली की व्यवस्था भी 24×7 दुरुस्त रखने के निर्देश दिये गये ताकि प्रवासी मज़दूरों को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो.

इसे भी पढ़ें :हेमंत सोरेन के ट्वीट पर बोले जगन रेड्डी- हेमंत सोरेन जी यह वक्त एक दूसरे पर उंगली उठाने का नहीं, साथ देने का है

उपायुक्त ने क्वारंटाइन सेंटर में रहनेवाले लोगों को कोरोना से संबंधित समुचित जानकारी देकर जागरूक करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि लोगों को मास्क पहनने एवं सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन करने के लिए जागरूक करें.

इस दौरान उप विकास आयुक्त रांची विशाल सागर, अनुमंडल पदाधिकारी रांची सदर उत्कर्ष गुप्ता, परिक्ष्यमान आइएएस एवं प्रतिनियुक्त पदाधिकारी उपस्थित थे.

खेलगांव में बनाये गये क्वारंटाइन सेंटर में प्रवासी मजदूरों के खानपान एवं रहने आदि से संबंधित व्यवस्था के साथ-साथ रैपिड एंटीजन टेस्ट की भी व्यवस्था की गयी है. इसके वरीय प्रभार में सहायक जिला खनन पदाधिकारी रांची को प्रतिनियुक्त किया गया है.

इसे भी पढ़ें :एम्स ने कहा, छोटा राजन जीवित है, चल रहा है इलाज

तीन शिफ्ट में तैनात रहेंगे दंडाधिकारी और सहयोगी कर्मी

खेल गांव में बनाये गये क्वारंटाइन सेंटर में तीन शिफ्ट में दंडाधिकारियों और सहयोगी कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की गयी है. आरपी साहू, कनीय अभियंता भवन निर्माण प्रमंडल संख्या 1, धर्मेंद्र कुमार, कनीय अभियंता भवन निर्माण प्रमंडल संख्या 2 और अनिल, कनीय अभियंता भवन निर्माण प्रमंडल संख्या 2 की प्रतिनियुक्ति की गयी है.

इसे भी पढ़ें :ट्रैफिक पुलिस ने रोका तो खुद को बताया मजिस्ट्रेट, पर पुलिसकर्मियों ने थमाया चालान

Related Articles

Back to top button