
Dhanbad: धनबाद जिले के झरिया थाना क्षेत्र से एक युवक ने सोशल साइट पर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को आपत्तिजनक पोस्ट किया. इसके बाद पुलिस और साइबर सेल सक्रिय हो गयी.
झरिया पुलिस ने मामले में सक्रियता दिखाते हुए शुक्रवार को एक युवक को धर दबोचा, जबकि एक अन्य युवक अब तक फरार बताया जाता है.
इसे भी पढ़ें :एम्स ने कहा, छोटा राजन जीवित है, चल रहा है इलाज
सूत्रों के मुताबिक झरिया के युवक ने एक साम्प्रदायिक तनाव से संबंधित एक पोस्ट मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के सोशल साइट पर पोस्ट किया था, जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई कर आरोपी युवक को धर दबोचा.
वहीं आरोपी युवक का कहना है कि उसे आपत्तिजनक पोस्ट सोशल साइट पर मिला था, जिसे उसने फॉरवर्ड किया है. वह नहीं जानता था कि मामला इतना गंभीर है.
अब आरोपी युवक मामले में अपनी गलती मान कर माफ करने की बात कह रहा है. वहीं पुलिस घटना में विस्तार से जांच करने की बात कह रही है.
इसे भी पढ़ें :हेमंत सोरेन के ट्वीट पर बोले जगन रेड्डी- हेमंत सोरेन जी यह वक्त एक दूसरे पर उंगली उठाने का नहीं, साथ देने का है




