
- मरीज का घर कंटेनमेंट जोन में है
Jamshedpur: जमशेदपुर के मानगो से कोरोना पॉजिटिव मरीज अस्पताल से भाग कर घर पहुंच गया. युवक टीएमएच के कोविड सेंटर में भर्ती था. वह दाइगुटू का रहनेवाला है. घर पहुंच कर उसने बताया कि वह निगेटिव हो चुका है. जब वह घर पहुंचा तो गाजे-बाजे के साथ घरवालों ने स्वागत किया.
इसे भी पढ़ें – CoronaUpdate: सिमडेगा से मिले आठ नये कोरोना मरीज, झारखंड में संक्रमितों की संख्या हुई 736
इसके बाद बस्तीवालों ने पुलिस को सूचना दी. उन्होंने कहा कि दो दिन पहले पॉजिटिव आया युवक आखिर कैसे निगेटिव हो गया. जिसके बाद मानगो पुलिस तत्काल उसके घर पहुंची. उसके बाद पुलिस ने एंबुलेंस बुला कर मरीज को टीएमएच भेज दिया. इसके बाद पुलिस ने परिवारवालों को हिरासत में ले लिया.
इसे भी पढ़ें – Nisarga Cyclone: छतें उड़ीं, पेड़ गिरे, देखें निसर्ग तूफान के सबसे डरावने वीडियो
कंटेनमेंट जोन व टीएमएच की व्यवस्था पर उठे सवाल
मानगो पुलिस ने चार लोगों पर केस दायर कर लिया है. परिवार के तीन लोगों को जेल भेजा जा रहा है. हालांकि, परिवार के लोगों का फिर से सैंपल लिया गया है. कोलकाता से आये युवक को मानगो दाइगुटू में कोरोना वायरस का पॉजिटिव पाया गया था. जदयू नेता का बेटा पॉजिटिव पाया गया था. कोलकाता से आने के बाद उसने बर्थडे पार्टी भी मनायी थी. इसके बाद से एरिया को ही सील कर दिया गया है और पूरे एरिया को कंटेनमेंट जोन बना दिया गया है.
कंटेनमेंट जोन होने के बाद भी मरीज कैसे वहां पहुंच गया. परिवारवालों ने जश्न भी मना लिया. यह कंटेनमेंट जोन की व्यवस्था पर सवाल खड़ा कर रहा है. टीएमएच की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठ गया है कि आखिर मरीज रात में टीएमएच से कैसे निकल गया और कैसे वह अपने घर तक पहुंच गया.
इसे भी पढ़ें – मोदी जी, आप किस आर्थिक वृद्धि को हासिल करने की बात कर रहे हैं !



