DhanbadJharkhand

धनबाद : पुराना बाजार में कपड़ा, रेडीमेड, और कॉस्मेटिक के दुकानदारों ने की दुकान खोलने की मांग, किया शांतिपूर्वक प्रदर्शन

Dhanbad :  कोरोना महामारी को लेकर देशभर में चल रहे अनलॉक वन में केंद्र सरकार की तर्ज पर राज्य सरकार ने भी अधिकतर दुकानों को खोलने की इजाजत दे दी है. लेकिन कपड़ा, रेडीमेड, जूते चप्पल, कॉस्मेटिक जैसे कुछ सामानों की दुकानों को खोलने पर अभी भी पाबंदी है.

ऐसी स्थिति में बाजार तो खुल रहे हैं लेकिन अपनी दुकान नहीं खोलने वाले इन सामग्रियों के दुकानदारों में आक्रोश पैदा होता जा रहा है. कोयलांचल के सभी इलाकों में ऐसे दुकानदारों ने अपने अपने तरीके से विरोध करना शुरू कर दिया है. और राज्य सरकार के मुखिया तक अपनी बात पहुंचाने में लगे हुए हैं.

बुधवार को धनबाद के पुराना बाजार में काफी संख्या में उपस्थित ऐसे दुकानदारों ने अपने हाथों में विरोध की तख्ती लेकर प्रदर्शन किया और नाराजगी जताई.

इसे भी पढ़ेंः Union Cabinet Decision: किसानों के लिए ‘वन नेशन, वन मार्केट’ का ऐलान, देखें बड़े फैसले

उन्होंने सरकार से ऐसे सामग्रियों की दुकानों को खोलने के लिए कुछ समय निर्धारित करने या फिर दिन तय करने की मांग की. ताकि उनका घर परिवार भी चल सके. दुकानदारों ने अपनी मांगे पूरी नहीं होने तक शांतिपूर्वक विरोध प्रदर्शन करते रहने की भी घोषणा की है.

इसे भी पढ़ेंः पलामू: रिटायर्ड एडिशनल सेक्रेटरी की जमीन पर बिना स्वीकृति जेसीबी से खोदा गया डोभा, रात के अंधेरे में हुआ काम

इसे भी पढ़ेंः बोकारो: पुल निर्माण साइट से किडनैप हुए दोनों मजदूर को पुलिस ने किया सकुशल बरामद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button