
Ranchi: 2013 बैच के सात आईएएस अधिकारियों को मिड करियर ट्रेनिंग प्रोग्राम phase 3 स्कीम के तहत ट्रेनिंग दिया जायेगा. 22 मई से उत्तराखंड के लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी मसूरी में यह प्रशिक्षण शुरू होगा जो 16 जून तक चलेगा. कार्मिक विभाग ने इन अधिकारियों को प्रशिक्षण में जाने की अपनी स्वीकृति प्रदान कर दी है. ये अधिकारी अभी अलग-अलग विभागों व जिलों में पदस्थापित हैं.
इसे भी पढ़ें: राज्य के मेडिकल कॉलेज व सदर अस्पतालों की होगी जांच, पांच टीम गठित
इन्हें मिलेगा प्रशिक्षण
सूरज कुमार-सीइओ जेएसएलपीएस , आकांक्षा रंजन निदेशक हैंडलुम, अप्र. एमडी झारक्राफ्ट , आदित्य कुमार आनंद: निदेशक नगरीय प्रशासन , गोड्डा के डीसी जीशन कमर, रांची नगर निगम के आयुक्त शशि रंजन, मृत्युंजय कुमार बरनवाल: निबंधक सहयोग समितियां झारखंड, किरण कुमार पासी: परियोजना निदेशक, सर्व शिक्षा अभियान शामिल हैं.




