JharkhandLead NewsRanchi

राज्य के मेडिकल कॉलेज व सदर अस्पतालों की होगी जांच, पांच टीम गठित

Ranchi : राज्य सरकार को मिल रही विभिन्न गड़बड़ियों-कमियों की शिकायत के बाद यह निर्णय लिया गया है कि स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं की जांच की जायेगी. स्वास्थ्य विभाग ने राज्य के सभी मेडिकल कॉलेज-अस्पताल व सदर अस्पताल में चल रही स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं, कार्यक्रमों की स्थिति के निरीक्षण व जांच के लिए पांच अलग-अलग जांच दल का गठन किया है. अलग-अलग जिलों के लिए टीम गठित की गयी है. 20 मई को एक साथ योजनाओं की जांच प्रारंभ होगी. हजारीबाग जिला के शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल तथा सदर अस्पताल में सबसे पहले जांच होगी. इस जिले में अपर सचिव आलोक त्रिवेदी, वीरेंद्र कुमार राम व प्रशाखा पदाधिकारी जीतेंद्र टुडू एवं कुमार रविभूषण व सहायक प्रशाखापदाधिकारी संजय कुमार राम को जिम्मेवारी दी गयी है. इसी तरह पूर्वी सिंहभूम जमशेदपुर एमजीएम कॉलेज तथा सदर अस्पताल की जांच विभाग के अपर सचिव जय किशोर प्रसाद, अवर सचिव प्रभुनाथ शर्मा, एसओ, धनन्जय पांडेय, एएसओ सचिन कुमार गुप्ता को दी गयी है. जांच दल संख्या तीन धनबाद के शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल व सदर अस्पताल की जांच करेंगे. इसमें विभाग के संयुक्त सचिव विधानंद शर्मा पंकज, अवर सचिव अजय कुमार सिंह, एसओ रोहित अगस्टीन सोरेन, एएसओ अनिल कुमार वर्मा जांच अधिकारी हैं. वहीं, गुमला सदर अस्पताल के लिए संयुक्त सचिव सीमा कुमारी उदयपुरी, अवर सचिव मनोज कुमार, एसओ आनंद प्रसाद व एएसओ उमेश कुमार को जिम्मेवारी दी गयी है. पलामू में मेदिनीनगर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल व सदर अस्पताल कीजांच का जिम्मा उप सचिव धु्रव प्रसाद, अवर सचिव शिवजी वर्मा, एसओ शंभू कुमार एवं अष्टमी बानरा व एएसओ मृत्युजंय किसान को जिम्मेवारी दी गयी है. सभी जांच पदाधिकारी अस्पतालों व मेडिकल कॉलेज के निरीक्षण व जांच के बाद अपनी रिपोर्ट अपर मुख्य सचिव को सौंपेंगे. रिपोर्ट के बाद इसे सरकार के समक्ष रखा जायेगा. जो कमियां हैं उन्हें दूर करने की दिशा में कदम उठाये जायेंगे. वहीं, कोई गड़बड़ी या अनियमितता पकड़ी गयी तो उस पर सीधी कार्रवाई की अनुशंसा की जायेगी.

इसे भी पढ़ें – नई दिल्ली में बन रहे झारखंड भवन निर्माण में गड़बड़ी, सीएम ने दिया जांच के आदेश

Related Articles

Back to top button