
Ranchi: राजधानी रांची के तमाड़ थाना क्षेत्र में जमीन विवाद को लेकर गोलीबारी हुई है. इस गोलीबारी में एक व्यक्ति घायल हो गया है. घायल व्यक्ति का नाम शंभू अग्रवाल है. रघटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई.जानकारी के अनुसार, शंभू मुंडा रात करीब 9 बजे खाना खाकर घर से बाहर निकले थे, तभी घात लगाए बैठे अपराधियों ने उन पर हमला कर दिया. पहली गोली घर की दीवार में लगी, जबकि दूसरी गोली उनके कंधे में जा लगी.गोली लगने के बाद शंभू मुंडा ने बचाव-बचाव का शोर मचाया, जिसके बाद ग्रामीण मौके पर पहुंचे. अपराधी जंगल के रास्ते फरार हो गए.घायल शंभू मुंडा को पहले तमाड़ अस्पताल लाया गया, जहां से बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स रेफर किया गया. फिलहाल उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है. घटना की मुख्य वजह जमीन विवाद बताई जा रही है.बुंडू डीएसपी ने बताया कि पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है.




