
Ranchi: राज्य की दो शहरी जलापूर्ति योजनाओं के लिए आवश्यक पानी की सप्लाई के उपलबध कराने के लिए संबंधित प्राधिकारों को पत्र लिखा गया है. साहेबगंज जिला अंतर्गत बरहरवा शहरी जलापूर्ति योजना की डीपीआर बनाकर इस पर काम प्रारंभ कराने की योजना है. नगर विकास विभाग इन जलापूर्ति योजना के लिए गंगा नदी से ही पानी लेने का निर्देश अधिकारियों को दिया है. गंगा नदी का पानी लेने के लिए एनएमसीजी को पत्र भी लिखा गया है. इसके अलावा चास शहरी जलापूर्ति योजना का भी डीपीआर तैयार करके काम प्रारंभ करने की तैयारी है. इस जलापूर्ति योजना के लिए दामोदर से पानी लेने का निर्णय लिया गया है. इस नदी से अतिरिक्त 20 एमएलडी पानी लिया जायेगा, इसके लिए जलसंसाधन विभाग को पत्र लिखा गया है. जुडको इस दिशा में आगे की कार्रवाई कर रहा है. दोनों शहरी जलापूर्ति योजना के पूरे होने से निकाय अंतर्गत रहने वाली शहरी आबादी को काफी हद तक पानी की समस्या से निजात मिल जायेगी.




