Bihar

मधुबनी में मुखिया महासंघ की बैठक में रूपम अध्यक्ष व विमला देवी संयोजक चुनी गई

Madhubani : जयनगर प्रखंड क्षेत्र के पंचायतों से नव निर्वाचित मुखिया जनप्रतिनिधियों की एक बैठक सिंचाई भवन के निरक्षण भवन परिसर में हुई. बैठक की अध्यक्षता बैरा पंचायत की नवनिर्वाचित मुखिया विमला देवी और संचालन बरही पंचायत की मुखिया मीणा देवी के द्वारा किया गया. बैठक में सर्वसम्मति से जयनगर प्रखण्ड का मुखिया महासंघ का गठन किया गया. महासंघ का संचालन मजबूती को लेकर विचार कर संचालन समिति एवं पदाधिकारीयों को मनोनीत किया गया. सर्वसम्मति से महासंघ का संयोजक बैरा पंचायत की नवनिर्वाचित मुखिया विमला देवी, दुल्लीपट्टी पंचायत की मुखिया रूपम कुमारी अध्यक्ष, बेलही दक्षिण पंचायत की मुखिया सुविता देवी महासचिव, पड़वा बेलही पंचायत के मुखिया सन्तोष कुमार मण्डल सचिव, देवधा दक्षिण पंचायत की मुखिया ज्ञानती देवी कोषाध्यक्ष, कोरहिया पंचायत के मुखिया महेश यादव और देवधा उत्तरी पंचायत के मुखिया शम्भू महतो उपाध्यक्ष, रजौली पंचायत की मुखिया सरोज देवी व बेलही पूर्वी पंचायत के मुखिया लाल बिहारी मण्डल सह सचिव, प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी देवधा मध्य पंचायत के मुखिया मोहम्मद जियाउद्दीन व सेलरा पंचायत के मुखिया सुरेन्द्र प्रसाद सिंह को मनोनीत किया गया.

इसे भी पढ़ें : तीन बेटियां पैदा करने के बाद बेटे की चाहत में पत्नी पर  दोस्त के साथ संबंध बनाने के लिए डाला दबाव

महासंघ के गठन और पदाधिकारियों के गठन के पश्चात प्रस्ताव पारित करते हुए संघ की मजबूती एकता पर बल दिया गया. समन्वय बना कर सभी का साथ लेकर बिना द्वेष भावना से योजनाओं को क्षेत्र की जनता के बीच जनजन तक पहुँचा कर क्षेत्र का विकास करने अपने कर्तव्य का निर्वहन करने का संकल्प लिया. महासंघ के मनोनीत पदाधिकारी अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे, एवं संघ को चलाने के लिये संघ कोष का गठन करने का निर्णय लिया गया. इस मौके पर ब्रज किशोर यादव, वीरेंद्र यादव, जामुन चौधरी समेत कई लोग मौजूद थे.

इसे भी पढ़ें : मुजफ्फरपुर में विदेशों से आए 100 लोग अनट्रेसेबल, स्वास्थ्य विभाग में मचा हड़कंप

Related Articles

Back to top button