Bihar

मुजफ्फरपुर में विदेशों से आए 100 लोग अनट्रेसेबल, स्वास्थ्य विभाग में मचा हड़कंप

Muzaffarpur : विदेशों से 205 लोग जिले के अलग-अलग लोग कोने से पहुंचे हैं , जिसमें से अधिकांश दुबई यूएई,  अबू धाबी,  अमेरिका और बांग्लादेश से लौटे हुए नागरिक शामिल है.  हालांकि इसमें से 100 लोग अनट्रेसेबल है, जिस कारण स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा हुआ है. इन्होंने जो मोबाइल नंबर दिया है.  वह बंद आ रहा है.  कोरोना के नए वेरिएंट ओमीक्रोन को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने पहले ही कह दिया है कि सभी पर चौबीसों घंटे नजर रखी जाएगी.

इसे भी पढ़ें : सहरसा में पुलिस हाजत में पड़ा दिल का दौरा, कुख्यात पप्पू देव की अस्पताल में मौत

सभी पीएचसी और सीएचसी प्रभारियों को किया गया है अलर्ट

सिविल सर्जन डॉ. विनय शर्मा ने सभी पीएचसी और सीएचसी प्रभारियों को अलर्ट कर दिया है. विदेश से आए लोगों का नाम और पता भी दिया गया है. सभी प्रभारियों को घर-घर जाने को कहा गया है. स्वास्थ्य विभाग ने प्रभारियों को यह निर्देश दिया गया है कि जिन लोगों ने   कोरोना टेस्ट नहीं करवाया है उन सभी का कोविड टेस्ट कराने की बात कही गयी है. कोरोना का लक्षण दिखने पर तुरंत क्वारंटाइन करने को कहा गया है.

इसे भी पढ़ें : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने इंटरमीडिएट का एडमिट कार्ड किया जारी

 

Related Articles

Back to top button