Crime NewsLead NewsNationalTOP SLIDERTRENDING

तीन बेटियां पैदा करने के बाद बेटे की चाहत में पत्नी पर  दोस्त के साथ संबंध बनाने के लिए डाला दबाव

नशेड़ी पति ने पत्नी को लड़की पैदा करने की मशीन कहा

Panipat :  कई लोग ढंग से पढ़े लिखे नहीं होने के कारण अंधविश्वास के तहत अजीब तरह की हरकतें करते हैं. अभी हरियाणा के पानीपत जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. दरअसल तीन बेटियां होने के बाद पति ने बेटे की चाहत में पत्नी को दोस्त के साथ शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाया. जब पत्नी इसके लिए राजी नहीं हुई तो गुस्साए पति ने पत्नी की जमकर पिटाई कर दी. पीड़ित महिला ने पति के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज करवाई. वहीं, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

वैसे हरियाणा सरकार प्रदेश में लिंगानुपात को ठीक करने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है और कोख में पल रही बेटियों को बचाने के लिए भी सख्त कानून बनाए हैं,लेकिन अभी भी समाज में ऐसे लोग हैं, जो बेटे की चाहत मे किसी भी हद तक जाने को तैयार हैं.

इसे भी पढ़ें :युवक ने लगायी फांसी, दूसरे दिन मिली परिजनों को जानकारी

8 साल पहले हुई थी शादी

पीड़िता ने बताया कि 8 साल पहले उसकी शादी हुई थी. इस दौरान तीन बेटियां हुईं. इस पर उसे लड़की पैदा करने की मशीन कहा गया. उन्होंने बताया कि शादी के कुछ दिन तक तो ठीक रहा, लेकिन बाद में पति दहेज के लिए मारपीट करने लगा. जबकि पिता ने शादी में लाखों रुपये लगाए थे.

पीड़िता ने आरोप लगाते हुए कहा कि उसका पति नशे का आदी है और उसे बार-बार लड़की पैदा होने पर ताने देता था और एक दिन हद हो गई. जब उसने अपने दोस्त के साथ संबंध बनाने के लिए दबाव डाला और कहा कि उसकी एवज में वह उसे पैसे भी देगा. पीड़िता ने बताया कि ऐसा काम करने से मना करने पर उसके साथ मारपीट की गई.

इसे भी पढ़ें :रांची-लोहरदगा रेल सेक्शन पर बनेगा आरओबी, NH-23 से नये विधानसभा तक बनेगी नयी सड़क

क्या कहती है पानीपत पुलिस

सेक्टर-29 थाना प्रभारी अंकित कुमार ने बताया कि पीड़िता ने अपने पति पर गंभीर आरोप लगाए हैं, जिस संदर्भ में पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज करें जांच शुरू कर दी है. थाना प्रभारी अंकित ने बताया कि महिला ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि उसके पति ने पुत्र प्राप्ति के लिए अपने दोस्त के साथ शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डाला है. फिलहाल पुलिस द्वारा मामला दर्ज कर गहनता से जांच शुरू कर दी गई है.

इसे भी पढ़ें :झारखंड स्टेट मास्टर एथलीट चैंपियनशिप में 13 जिले के एथलीट ले रहे हिस्सा

 

Related Articles

Back to top button