BiharLead NewsNational

बिहार में छह और 11 नवंबर को होंगे विधानसभा चुनाव, 14 को आएंगे नतीजे, 11 नवंबर को घाटशिला में उपचुनाव

पूर्व शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन के निधन के बाद खाली हुई घाटशिला विधानसभा सीट

Ranchi: बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो गया है. मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने चुनाव तारीखों की घोषणा करते हुए कई महत्वपूर्ण जानकारी दी. कुल 243 सीटों पर होने वाले बिहार विधानसभा चुनाव को सिर्फ दो चरणों में संपन्न करने का फैसला लिया गया है, जो राज्य के इतिहास में पहली बार होगा. पहले चरण का मतदान 6 नवंबर को होगा, जबकि दूसरे चरण के लिए 11 नवंबर को वोटिंग होगी. वहीं वोटों की गिनती 14 नवंबर को होगी. पहले चरण में 6 नवंबर को 121 सीटों पर मतदान होंगे, वहीं दूसरे चरण में 11 नवंबर को 122 सीटों पर वोटिंग होगी. चुनाव आयोग ने बताया कि बिहार में करीब 7.43 करोड़ मतदाता हैं और 14 लाख से अधिक युवा पहली बार मतदान करेंगे.

झारखंड में 11 नवंबर को उपचुनाव

बिहार चुनाव के साथ ही चुनाव आयोग ने झारखंड में घाटशिला उपचुनाव की तारीख का ऐलान कर दिया. पूर्व शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन के निधन के बाद खाली हुई घाटशिला विधानसभा सीट पर 11 नवंबर को मतदान होगा. वहीं, 14 नवंबर को मतगणना होगी. कैंडिडेट के नॉमिनेशन की अंतिम तारिख 21 अक्टूबर तक है. 24 अक्टूबर तक नाम वापस लिया जा सकेगा.

Related Articles

Back to top button