Khas-KhabarLead NewsMain SliderNationalNEWSSportsTOP SLIDERTop StoryTRENDING

भारत-पाकिस्तान मैच के आख़िरी दो ओवर देखने के लिए पायलट ने टेक-ऑफ़ में की देरी?

Mumbai: बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान ख़ुराना ने आज के भारत-पाकिस्तान मैच से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा शेयर किया है. आयुष्मान ने ट्वीट कर बताया कि उन्होंने मैच के आख़िरी दो ओवर मुंबई-चंडीगढ़ की फ्लाइट में बैठकर देखे थे. फ्लाइट के टेक ऑफ़ का समय हो गया था लेकिन क्रिकेट प्रेमी पायलट ने जानबूझकर फ्लाइट टेक-ऑफ़ करने में पांच मिनट की देरी की.

आयुष्मान ने लिखा, ”ये कहानी भविष्य की पीढ़ियों के लिए है. उड़ान भरने से ठीक पहले मुंबई-चंडीगढ़ फ़्लाइट के अंदर मैंने मैच के अंतिम दो ओवर देखे और सभी यात्री अपने फ़ोन से चिपके हुए थे. मुझे यकीन है कि क्रिकेट प्रेमी पायलट ने जानबूझकर फ़्लाइट के टेक ऑफ़ में 5 मिनट की देरी की और किसी ने इसकी शिकायत नहीं की.”

 

”पांड्या और डीके आउट हो गए. फिर अश्विन आए. वाइड बॉल को कूल अंदाज़ में मापा. अच्छे से छोड़ दिया. अंतिम रन बनाए. मैंने कभी किसी विमान के अंदर तालियों की गड़गड़ाहट नहीं देखी. यह सब तब हो रहा था जब हम रनवे पर पूरी ताकत से टेक-ऑफ कर रहे थे. फ्लाइट कैप्टन द्वारा शानदार टाइमिंग.”

 

”काश! मैं इसे फोन पर रिकॉर्ड कर पाता. लेकिन मुझे स्वीकार करने दीजिए कि मैं इन चीजों को करने में सामाजिक रूप से असहज हूं. साथ ही मैं इस अनुभव को जीना चाहता था. एक दिन पहले दिवाली लाने के लिए टीम इंडिया और विराट को धन्यवाद.”

Related Articles

Back to top button