
Ranchi: बिहार विधानसभा चुनाव शाम तक की गिनती और बढ़त के आधार पर एनडीए की दमदार वापसी हो रही है. बिहार में एनडीए की रिकॉर्ड जीत की तरफ बढ़ती दिख रही है. चुनाव नतीजों की बढ़त से नीतीश कुमार फिर से सीएम बनना तय माना जा रहा है. बिहार चुनाव में, मुकाबला मुख्य रूप से जनता दल-यूनाइटेड के नेता और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व वाले सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) और राजद के तेजस्वी यादव के नेतृत्व वाले विपक्षी महागठबंधन के बीच था. इस बार प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी (जेएसपी) को भी बड़ा झटका लगता दिख रहा है. एनडीए के प्रमुख दलों में जनता दल यूनाइटेड (JDU), भारतीय जनता पार्टी (BJP), लोक जनशक्ति पार्टी (LJP) और हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा (HAM) शामिल हैं। वहीं, महागठबंधन में राष्ट्रीय जनता दल (RJD), कांग्रेस, विकासशील इंसान पार्टी (VIP), वाम दल और इंडियन इंक्लूसिव पार्टी (IIP) हैं.
बिहार में दो चरणों – 6 नवंबर और 11 नवंबर – में मतदान हुआ और 66 प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ, जो 1951 के बाद से राज्य में अब तक का सबसे अधिक मतदान है.




