Jamshedpur

सीतारामडेरा में पड़ोसी ने अधिवक्ता से की धक्का-मुक्की, निर्माण कार्य बंद कराया, दी धमकी

Jamshedpur :  सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के भुईयाडीह लकड़ी टाल के पास रहने वाले अधिवक्ता श्रीकांत शर्मा के साथ पड़ोस के रहने वाले दो युवकों ने गली गलौज करते हुए धक्का-मुक्की की. साथ ही उनके बाथरुम का निर्माण कार्य बंद कराते हुए जान से मारने की धमकी दी. इस मामले में अधिवक्ता श्रीकांत शर्मा ने थाने में लिखित शिकायत की है. मामले के आरोपी टिंकू राम एवं रिंकू राम रिश्ते में भाई हैं. अधिवक्ता का कहना है कि दोनों अपराधी चरित्र के युवक हैं. वे लोग उनकी जमीन पर कब्जा करना चाहते हैं. वे शुक्रवार को कोर्ट में थे. तभी घर से फोन कर बताया गया कि दोनों आरोपियों ने बाथरूम बनाने का काम रुकवा दिया है. उसके बाद जब अधिवक्ता अपने घर पहुंचे तो उनके साथ भी गाली गलौज और धक्का मुक्की की गई. इस मामले में उनके साथ वरीय अधिवक्ता सुधीर कुमार पप्पू ने भी पुलिस से अविलंब आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है.

इसे भी पढ़ें – MGM का 100 बेड का मॉड्यूलर कोरोना वार्ड धमाके के साथ फटा, बनने के समय से ही विवादों में है

 

Related Articles

Back to top button