News Wing
Mumbai, 25 October: एक्ट्रेस असिन ने 24 अक्टूबर को बेबी गर्ल को जन्म दिया है. इस खुशखबर को सुनने के बाद असिन और उनके पति राहुल शर्मा को जिंदगी के इस नए पड़ाव में कदम रखने के लिए हर तरफ से शुभकामनाएं दी जा रही हैं.
9 महीने हम दोनों के लिए सबसे खास और रोमांचक रहे हैं: राहुल शर्मा
असिन और राहुल ने एक औपचारिक स्टेटमेंट जारी करके कहा, “अपनी परी समान बेबी गर्ल के आगमन की खबर आप सभी के साथ शेयर करते हुए हमें हर्ष हो रहा है. पिछले 9 महीने हम दोनों के लिए सबसे खास और रोमांचक रहे हैं और हम अपने सभी शुभचिंतकों और उन सभी का शुक्रिया अदा करना चाहते हैं जो हमें प्यार और समर्थन देकर हमारी इस यात्रा का हिस्सा रहे हैं.
गुप्त रखी गई थी प्रेगनेंसी की खबर
”बता दें कि असिन ने 19 जनवरी 2016 में माइक्रोमैक्स मोबाइल्स के फाउंडर राहुल शर्मा से शादी की थी. असिन के प्रेगनेंसी की खबर गुप्त रखी गई थी और खुद उन्होंने ने भी अपने बेबी बंप की तस्वीरें शेयर नहीं की थी.




