
Jamshedpur : कोल्हान के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल में शुक्रवार को एक बड़ा हादसा होने से बचा. कोरोना की तीसरी लहर से बचने के लिए एमजीएम अस्पताल में 100 बेड के मॉड्यूलर इमरजेंसी वार्ड में आज अचानक से आठ से दस बार ब्लास्ट हुआ. इसके साथ ही अंदर लगे लोहे के एंगल भी टूट के नीचे गिर गये और अंदर लगे सामान को भी काफी नुकसान हुआ है. आनन-फानन में इसकी सूचना अस्पताल के अधीक्षक डॉ अरुण कुमार को दी गयी. उन्होंने पहुंच कर जायजा लिया. बाद में टेक्नीशियन को बोलकर वापस गुब्बारे में एयर भरकर उसके स्ट्रक्चर को खड़ा कर दिया गया.
बनने से ही बाद यह विवादों में है
मॉड्यूलर वार्ड बने के बाद से ही विवादों में है. इसके निर्माण के टाइम पर भी इसी तरह की घटना सामने आई थी. जब 3 गुब्बारों में से एक गुब्बारा फट गया था. उस मामले को अस्पताल प्रबंधन की तरफ से नजरअंदाज कर दिया गया. उसके बाद इसके उद्घाटन को लेकर जिला प्रशासन की तरफ से रोज तारीख बदली जा रही है.
अधीक्षक ने ने पत्रकारों के फोन उठाने किए बंद
घटना के बाद ही एमजीएम के अधीक्षक अरुण कुमार ने पत्रकारों के फोन उठाने बंद कर दिए.
मेडिकल वार्ड का निर्माण करने वाली पिटी मेडिकल सलूशन कंपनी के टेक्नीशियन मनोज कुमार ने यह कहते हुए अपना पल्ला झाड़ लिया कि अभी टेंट ट्रायल पीरियड पर है. इसकी पेस्टिंग खुल गई थी साथी अभी हम लोग ट्राई कर रहे हैं. एयर का प्रेशर भी ज्यादा रह रहा है, जिसके कारण ऐसी घटना हुई.




