
Ranchi: झारखंड के घाटशिला उपचुनाव में झामुमो ने बंपर जीत दर्ज की है. सोमेश चन्द्र सोरेन ने बीजेपी प्रत्याशी बाबूलाल सोरेन को भारी शिकस्त दी. उन्होंने कुल 104794 वोट हासिल कर निकटतम प्रतिद्वंदी भारतीय जनता पार्टी के बाबूलाल सोरेन को 38524 वोटों के बड़े अंतर से मात दी. जेएलकेएम के रामदास मुर्मू 11542 वोटों के साथ तीसरे स्थान पर रहे. मतगणना में कुल 20 राउंड की काउंटिंग हुई. इस चुनाव में 2765 वोटरों ने नोटा का बटन दबाया.





