Chaibasa

Chaibasa: जय श्रीराम के जयघोष के बीच निकली ऐतिहासिक शोभायात्रा, उमड़ी लोगों की भीड़

Chaibasa: जय श्री राम, जय श्री राम, भारत माता की जय आदि जयघोष के बीच हिन्दू नववर्ष पर मंगलवार को संपूर्ण हिन्दू समाज ने चक्रधरपुर शहर में शोभायात्रा निकाली. शोभा यात्रा में शहर के अलावा ग्रामीण क्षेत्र के सैकड़ो युवा, महिला शामिल होकर जय श्रीराम का उद्घोष किया. इससे पूरा माहौल पूरे रास्ते गुंजाता रहा. शोभायात्रा में शामिल हर युवा व महिला के हाथों में भगवा झंडा लिए चल रही थी. पूरे रास्ते भगवा झंडा लहराते हुए नववर्ष की शुभकामनाएं दी गई.
इसे भी पढ़ें: चक्रधरपुर में बिजली चोरी मामले में 32 लोगों के खिलाफ FIR, 1.91 लाख का लगा जुर्माना

शहर विभिन्न मुहल्लों से युवाओं ने पैदल ही जुलूस निकल कर पोटका पहुंचे. जहां पर नववर्ष शोभायात्रा को भव्य रूप दिया गया. ग्रामीण क्षेत्र से भी जुलूस निकल कर पोटका पहुंचे. शाम पांच बजे पोटका शिव मंदिर में पूजा पाठ के बाद जय श्रीराम की जयघोष करते हुए तथा भगवा झंडा लहराते हुए शोभायात्रा शहर की ओर प्रवेश किया. यह दृश्य काफी मनमोहक रहा चारों ओर सिर्फ भगवा ही भगवा नजर आ रहा था. पूरे रास्ते डीजे के धून पर युवा नाचते झुमते चल रहे थे. रास्ते भर लोग घरों से निकल कर जुलूस को निहारते रहे. हर कई उत्साह में शामिल हुए और गवाह बने शोभायात्रा पोटका से निकल पर सोनुआ बस स्टैंड हनुमान मंदिर पहुंचा के लिए रवाना हुआ. जहां हनुमान चालीसा का पाठ हुआ संध्या महाआरती होने के बाद भक्तों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया.

बता दें कि शोभा यात्रा को लेकर पूरा शहर पुलिस छावनी में तब्दील था. जुलूस में पूर्व विधायक शशिभूषण सामड, भाजपा नेता अशोक षाड़गी, विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष जे जे षाड़ंगी, गोनू जयसवाल, शेष नारायण लाल, सुरेश साव,संजय पासवान, कुंज बिहारी मिश्रा, राजू प्रसाद कसेरा, छोटू ठाकुर , मजदूर नेता सिकंदर जमुदा, मनोज भगेरिया,अवध खेरवाल,समेत हजारों संख्या में शहर के व्यापारी समाजसेवी और महिलाएं शामिल थी.

Related Articles

Back to top button