ChaibasaJharkhandLead NewsRanchi

चाईबासा में नक्सलियों के आईईडी विस्फोट में हेड कांस्टेबल बलिदान

Ranchi: चाईबासा जिले में नक्सलियों द्वारा किए गए आईईडी विस्फोट में सीआरपीएफ के हेड कांस्टेबल महेंद्र लश्कर शहीद हो गए. शुक्रवार की रात सीआरपीएफ के इंस्पेक्टर सहित तीन जवान घायल हुए थे. शाहिद हेड कांस्टेबल महेंद्र लस्कर असम के नौगांव के रहने वाले थे. उनका पार्थिव शरीर रांची लाया जा रहा है जहां पोस्टमार्टम के बाद सीआरपीएफ कैंप में अंतिम सलामी दी जाएगी. विस्फोट में सीआरपीएफ बटालियन के इंस्पेक्टर कौशल कुमार मिश्रा और सब इंस्पेक्टर रामचंद्र गोगी भी गंभीर रूप से घायल हैं. दोनों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। मामले को लेकर चाईबासा एसपी अमित रेणू ने बताया कि सारंडा में सुरक्षा बलों के द्वारा चलाए जा रहे नक्सल विरोधी अभियान के दौरान दो आईईडी ब्लास्ट हुआ था. जिसमें सुरक्षा बल के अधिकारी समेत तीन जवान घायल हुए हुए थे.

Related Articles

Back to top button