Crime NewsGiridih

Giridih: ASI सतेन्द्र पासवान पर मारपीट और जहर देकर मारने का आरोप, मामला दर्ज होने के 10 दिनों बाद भी गिरफ्तारी नहीं

Giridih: एएसआई सतेन्द्र पासवान पिछले कई दिनों से गिरिडीह पुलिस और स्थानीय लोगों के बीच चर्चा में है. एएसआई पर एक शादीशुदा महिला का यौन शोषण करने का आरोप है. शादीशुदा सतेन्द्र पासवान पर उक्त महिला ने एएसआई समेत उसकी पत्नी संध्या और एक अन्य महिला के खिलाफ मारपीट और जहर देकर हत्या का प्रयास करने का मामला जमुआ थाना में दर्ज कराया है. पीड़िता खुशबू देवी के आवेदन पर पुलिस ने यौन शौषण और धोखा देने के आरोप में सतेन्द्र पासवाान के खिलाफ केस दर्ज कर लिया तो तत्काल इस दिशा में विभागीय कार्रवाई करते हुए सतेन्द्र पासवान को निलंबित कर दिया गया है. हालांकि एएसआई की गिरफ्तार नहीं हुई है. जबकि जमुआ थाना में केस दर्ज हुए 10 दिन का वक्त बीत चुका है. गिरफ्तारी से जुड़े सवाल पर जमुआ थाना प्रभारी पप्पू कुमार ने वरीय अधिकारियों के आदेश नहीं मिलने की बात कही है.
इसे भी पढ़ें: गिरिडीह के बिरनी में वज्रपात से बच्चे की मौत, तिसरी में पारिवारक विवाद में युवक ने दी जान 

दूसरी तरफ डीएसपी संजय राणा ने कहा है कि  महिला का आरोप गंभीर है. ऐसे में जब तक सुपरविजन नहीं होता, तब तक गिरफ्तारी संभव नहीं है. पुलिस का यह बयान इसलिए भी सवालों के घेरे में है क्योंकि इसी गिरिडीह में ही यौन शोषण के ही एक अन्य मामले में एक साल पहले देवरी के पूर्व थानेदार को केस दर्ज होने के महज आठ घंटे बाद ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था. ऐसे में निलंबित एएसआई सतेन्द्र पासवान की गिरफ्तारी के सवाल पर पुलिस सुपरविजन का हवाला देकर आरोपी एएसआई को बचाने का प्रयास तो नहीं कर रही है.

इधर पीड़िता खुशबू को पत्नी बनाकर रखने का आरोप झेल रहे एएसआई सतेन्द्र पासवान ने अपने बचाव में अपनी पहली पत्नी संध्या पासवान को आगे कर दिया और इसी जमुआ थाना में अपनी पत्नी संध्या से आवेदन दिलाकर दुसरी पत्नी खुशबू समेत उसके रिश्तेदारों पर कई गंभीर आरोप लगाकर केस तक दर्ज करा दिया जबकि पीड़िता खुुशबू का दावा है कि उसके पहले पति से अब कोई रिश्ता नहीं रह गया है और ना ही उसके मायके वालों से उसका कोई रिश्ता रह गया है. इसके बाद भी पुलिस उसके आरोपी एएसआई पति को गिरफ्तार तक नहीं कर पा रही है, जबकि वो अब गिरिडीह से फरार हो कर अपने घर गढ़वा जा पहुंचा है.

Related Articles

Back to top button